जयपुर की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दिव्या सिंह पिता को ही मानती हैं अपना आदर्श
- June 30, 2025
- 0
-माता-पिता के संघर्ष की बदौलत जीवन में अपने लक्ष्य की ओर लगातार अग्रसर कड़ी मेहनत और लगन से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के रूप में बनाई विशेष पहचान -छोटी
-माता-पिता के संघर्ष की बदौलत जीवन में अपने लक्ष्य की ओर लगातार अग्रसर कड़ी मेहनत और लगन से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के रूप में बनाई विशेष पहचान -छोटी
-माता-पिता के संघर्ष की बदौलत जीवन में अपने लक्ष्य की ओर लगातार अग्रसर
कड़ी मेहनत और लगन से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के रूप में बनाई विशेष पहचान
-छोटी बहन तानिया सिंह की शादी करवाकर उसके स्वर्णिम भविष्य की नींव रखी दिव्या ने
-तानिया सिंह सोशल मीडिया में रील बनाने में दिव्या सिंह की हर तरह से मदद करतीं हैं
अखिलेश मिश्रा, जयपुर : दुनिया में कोई भी काम असंभव नहीं है। बस इसके लिए चट्टान जैसे मजबूत इरादे और जुझारूपन चाहिए। इन सभी गुणों के साथ जब कोई किसी को काम करता है तो वह जरूर अपने लक्ष्य को हासिल कर लेता है। कुछ ऐसा ही करके दिखाया है जयपुर की सुप्रसिद्ध सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दिया सिंह ने। अपने पिता को आदर्श मानने वाली दिव्या सिंह ने विशेष बातचीत में जाग्रत टाइम्स को बताया कि मेरे पिता ने अपने परिवार के भरण पोषण के लिए बहुत संघर्ष किया। उन्होंने अपने स्तर से हम सबकी खुशियों के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी। आज भी मैं अपने पिता को अपना आदर्श मानती हूं। अभी वह इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनका प्यार और आशीर्वाद हमेशा मुझे जीवन में आगे बढ़ने के लिए संजीवनी का काम करता है। उनकी कमी को मेरी मां पूरी कर देती है और मेरी हमेशा हौसला अफजाई करतीं हैं।

टिक टॉक पर वीडियो से की शुरुआत
दिव्या ने अपनी पढ़ाई करने के दौरान ही टिक टॉक पर वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर करियर की शुरुआत की थी। डांस और एक्टिंग में माहिर मल्टी टैलेंटेड दिया को शुरू से ही काफी संघर्ष करना पड़ा। राजपुताना परिवार से ताल्लुक रखने वाली दिव्या सिंह के पिता को डांस और एक्टिंग करना बिल्कुल पसंद नहीं था। लेकिन उनकी मां ने हमेशा हौसला अफजाई करके उनके टैलेंट को निखारने में मदद की और पिता को भी इस काम के लिए राजी कर लिया। सबकुछ ठीक चल रहा था पर अचानक पिता की तबीयत खराब हो जाने से उनकी मृत्य हो गई

पिता के गुजरने के बाद घर को संभाला
पिता के गुजर जाने के बाद छोटी सी उम्र में ही घर की जिम्मेदारी कंधों पर आ गई। दिव्या का जन्म 18 मार्च 1997 को राजस्थान के जोधपुर में में हुआ। पिता की मौत के बाद जिन कठिन परिस्थितियों को उन्होंने जिया है, उन्हें झेलने वाला कोई भी शख्स पूरी तरह से टूट सकता था। फिर भी परिवार और विशेष तौर पर अपनी मां के लिए कहीं पर भी हार नहीं मानी और वह परिवार की बेटी होकर भी बेटे का फर्ज अदा कर रही हैं। इतना ही नहीं अपनी छोटी बहन तानिया सिंह की अच्छे घर में शादी करवाकर उसके स्वर्णिम भविष्य की नींव रखी। सबसे रोचक बात यह है कि छोटी बहन और दिव्या साथ में ही रील बनाकर सोशल मीडिया में साझा करतीं हैं। तानिया सिंह हर तरह से रील बनाने में दिव्या सिंह की मदद करतीं हैं।

बुलंद इरादों से बनाई अपनी पहचान
कठिन परिस्थितियों के बावजूद दिव्या ने अपने बुलंद इरादों से समाज और सोशल मीडिया में पहचान बनाई। युवा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को खूब पसंद करते हैं। दिव्या की शानदार अदाकारी और प्रस्तुति से युक्त रील्स के कारण उनके फालोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। अभी वह जयपुर मानसरोवर में रहतीं हैं। दिव्या सिंह का राजस्थान से विशेष लगाव होने के कारण वो राजस्थानी वीडियो भी बनाती है और इंस्टाग्राम के अपने दूसरे अकाउंट पर अपलोड करतीं हैं। वास्तव में दिव्बया बहुत ही मासूम और इमोशनल नेचर की हैं। जिस किसी सोशल प्लेटफार्म पर उनके जितने भी फॉलोवर्स है उन सभी को अपना परिवार मानती है और आज जिस मुकाम पर है वो सब परिवार और उन सभी के प्यार की वजह से है। दिव्या सिंह अपने फैंस और फालोअर्स से सपोर्ट चाहती है जिससे वह और बेहतर करके एक मिसाल कायम कर सकें।