होटल इंडस्ट्री में शाइनिंग बिजनेस वूमन हैं अहमदाबाद की स्नेहा अग्रवाल
- June 27, 2025
- 0
-“हिललाक” होटल सीरीज के माध्यम से लोगों को फाइव स्टार सुविधा प्रदान कर रही हैं स्नेहा अग्रवाल -आम जनता के हितों का पूरा ख्याल रखते हुए शानदार उपलब्धियों
-“हिललाक” होटल सीरीज के माध्यम से लोगों को फाइव स्टार सुविधा प्रदान कर रही हैं स्नेहा अग्रवाल -आम जनता के हितों का पूरा ख्याल रखते हुए शानदार उपलब्धियों
-“हिललाक” होटल सीरीज के माध्यम से लोगों को फाइव स्टार सुविधा प्रदान कर रही हैं स्नेहा अग्रवाल
-आम जनता के हितों का पूरा ख्याल रखते हुए शानदार उपलब्धियों संग लगातार बिजनेस का कर रहीं हैं विकास
अखिलेश मिश्रा, अहमदाबाद:बिजनेस में कुछ व्यवसायी ऐसे भी है जो अपने फायदे और नुकसान को नहीं , आम जनता के हितों का पूरा ख्याल रखते हुए बिजनेस को आगे बढ़ा रहे हैं। इन पंक्तियों को चरितार्थ करके दिखाया है। गुजरात के अहमदाबाद शहर की होटल इंडस्ट्रलिस्ट स्नेहा अग्रवाल ने। वर्तमान समय में स्नेहा अग्रवाल होटल इंडस्ट्री में शाइनिंग बिजनेस वूमन हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह अपने बिजनेस को व्यवसाय नहीं, बल्कि मानव सेवा का एक रूफ मानती हैं। इसीलिए कोविड काल के दौरान बिजनेस में नुकसान होने के बावजूद उन्होंने अपने होटल “हिललाक” में आम जनता को कम से कम दरों में सुविधा प्रदान की। होटल “हिललाक” की माउंट आबू, राजस्थान में सीरीज है। वहीं पिछले तीन वर्षों से अहमदाबाद में भी होटल “हिललाक” शानदार तरीके से लोगों को शानदार सेवा दे रहा है।

“अतिथि देवो भव:” की भावना से चला रही है बिजनेस
जाग्रत टाइम्स से विशेष बातचीत में स्नेहा अग्रवाल ने बताया कि वो अपना बिजनेस “अतिथि देवो भव:” की भावना से चला रही है। उनके लिए हर एक ग्राहक देव समान है और उसकी खातिरदारी में किसी भी प्रकार की कोई कमी न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाता है। वो कम से कम रुपये लेकर आम जनता को अच्छी से अच्छी सेवा देकर जनता की सेवा करती हैं। स्नेहा अग्रवाल का मानना है कि जीवन में हमेश फायदा या नुकसान ही नहीं देखना चाहिए, मानव सेवा भी करनी चाहिए।

टाटा कंपनी ने हमेशा जनता की सेवा की
अपनी बात को जारी रखते हुए स्नेहा अग्रवाल ने बताया कि टाटा कंपनी को अपना आदर्श मानते हुए उन्होंने कहा कि टाटा ने हमेशा जनता की सेवा करते हुए देश ही नहीं विदेशों में भी एक आदर्श बिजनेस का उदाहरण प्रस्तुत किया। टाटा कंपनी ने हमेशा नाममात्र फायदा लेकर भारतीयों को अद्भुत सेवा प्रदान की है। उनका मानना है कि जब हम अच्छा काम करते हैं तो वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का काम करता है। आगामी पीढ़ी भी जनहित और मानव सेवा जैसे कामों से प्रेरित होकर अपने जीवन के साथ ही पूरे समाज को विकसित और संपन्न बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। स्नेहा हमेशा होटल में कार्यरत सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करती रहती हैं। इसके लिए वो नियमित मीटिंग्स कर व्यवसाय को बढ़ाने के लिए एक-दूसरे के विचार साझा करती हैं। अपने कर्मचारियों का भी पूरा ख्याल रखते हुए उन्होंने बताया कि हम सभी एक परिवार और टीम की तरह ही काम करते हैं, इसका हर एक सदस्य महत्वपूर्ण हैं न कि छोटा या बड़ा। समाज और देश की सेवा करना ही एकमात्र उद्देश्य है।
