Education State

मेरे पिता हमारे परिवार के रोल मॉडल : एडवोकेट मुमताज शेख

  • June 26, 2025
  • 0

-पूरे परिवार के लिए एक मार्गदर्शक, रक्षक और प्रेरणा के श्रोत हैं मेरे पिता -सभी बच्चों को बाहरी दुनिया की बुराइयों से बचाया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की

मेरे पिता हमारे परिवार के रोल मॉडल : एडवोकेट मुमताज शेख

-पूरे परिवार के लिए एक मार्गदर्शक, रक्षक और प्रेरणा के श्रोत हैं मेरे पिता

-सभी बच्चों को बाहरी दुनिया की बुराइयों से बचाया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की

Jagrat Times, Kanpur/ सुप्रीम कोर्ट की सुप्रसिद्ध एडवोकेट मुमताज शेख ने अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पिता की महानता, त्याग और समर्पण को कुछ शब्दों में बयां करना बहुत ही मुश्किल काम है। उनकी उपस्थिति बच्चों को सुरक्षा और आत्मविश्वास प्रदान करती है। मेरे पिता की अहमियत मेरे जीवन में बहुत अधिक है। वह पूरे परिवार के लिए एक मार्गदर्शक, रक्षक और प्रेरणा के श्रोत हैं। अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत करने के साथ ही हम सबको जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया।

मेरे पिता ने सभी बच्चों को बाहरी दुनिया की बुराइयों से बचाया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की। उन्होंने हमेशा बच्चों को सही और गलत का भेद सिखाकर जीवन के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन किया। कुल मिलाकर मेरे पिता पूरे परिवार के लिए एक रोल मॉडल हैं। वह हमेशा हम सबको प्रेरित करते हैं और जीवन के महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। सबको पता है कि हर पिता अपने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आर्थिक रूप से भी सहारा देते हैं। मेरे पिता ने भी परिवार की देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *