Health

लखनऊ की एथलीट दिशा ने बताए जिम वर्कआउट के फायदे

  • June 26, 2025
  • 0

-नियमित रूप से जिम जाने से वजन संतुलित और शरीर की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं -प्रतिदिन व्यायाम यानी एक्सरसाइज करने से हमेशा बेहतर और गहरी नींद भी

लखनऊ की एथलीट दिशा ने बताए जिम वर्कआउट के फायदे

-नियमित रूप से जिम जाने से वजन संतुलित और शरीर की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं

-प्रतिदिन व्यायाम यानी एक्सरसाइज करने से हमेशा बेहतर और गहरी नींद भी आती है

Jagrat Times, Kanpur/ अच्छा जीवन जीने के लिए हर इंसान का पूरी तरह से स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको हर दिन कुछ कसरत और व्यायाम यानी एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इस विषय में विस्तार से चर्चा करते हुए लखनऊ की फिटनेस मॉडल व चर्चित एथलीट दिशा ने बताया कि एक्सरसाइज और जिम वर्कआउट करना कितना फायदा होता है। दिशा ने बताया कि जिम वर्कआउट के कई फायदे हैं, जिनमें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। नियमित रूप से जिम जाने से वजन कम करने, मांसपेशियों को मजबूत करने, हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने, हड्डियों को मजबूत करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। जिम वर्कआउट के कुछ प्रमुख लाभ को इस प्रकार समझा जा सकता है जैसे वजन कम करना।

वजन कम यानी संतुलित रहता है

जिम में व्यायाम करने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कम करने यानी वजन को संतुलित रखने के अलावा मोटापे से बचने में मदद मिलती है। मांसपेशियों को मजबूत करना: स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और अन्य प्रकार के व्यायाम मांसपेशियों को मजबूत करते हैं, जिससे शरीर को अधिक बल और सहनशक्ति मिलती है। हृदय स्वास्थ्य में सुधार:नियमित व्यायाम हृदय को मजबूत करता है और हृदय रोग, स्ट्रोक और अन्य हृदय संबंधी समस्याओं के खतरे को कम करता है।

हड्डियां मजबूत होती हैं

जिम में वजन उठाने से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। मन को शांत और स्थिर बनाता है: व्यायाम से एंडोर्फिन नामक हार्मोन का स्राव होता है, जो मनको शांत और स्थिर बनाने के साथ ही और मजबूत बनाता है और तनाव और चिंता को कम करता है। नींद में सुधार:नियमित व्यायाम आपको बेहतर नींद लेने में मदद कर सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि:जब आप जिम में वर्कआउट करते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करते हैं, तो इससे आपका आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान बढ़ता है। जिम वर्कआउट के फायदे केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *