मुंबई में वाओ अवार्ड्स के दौरान फिल्मी सितारों संग जयपुर की डॉ. रोशनी टाक ने भी बिखेरी चमक
June 24, 2025
0
-बिग इंटरटेनमेंट फंक्शन में महेश भूपति, जावेद अख्तर , कुमार विश्वास और बाबा सहगल संग दर्ज कराई अपनी दमदार उपस्थिति -एंकर, एक्ट्रेस और वैदिक एस्ट्रोलाजिस्ट रोशनी की वरसेटाइल
-बिग इंटरटेनमेंट फंक्शन में महेश भूपति, जावेद अख्तर , कुमार विश्वास और बाबा सहगल संग दर्ज कराई अपनी दमदार उपस्थिति
-एंकर, एक्ट्रेस और वैदिक एस्ट्रोलाजिस्ट रोशनी की वरसेटाइल पर्सनैलिटी और हंबल नेचर उनको भीड़ से बनाता है अलग
Jagrat Times, Kanpur/ कॉर्पोरेट इवेंट हो या वेडिंग फंक्शन या कोई अवार्ड शो या हो कोई फिल्म प्रमोशन, रोशनी की डिमांड हर जगह रहती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रोशनी की वरसेटाइल पर्सनैलिटी और हंबल नेचर उनको भीड़ से अलग बनाता है। रोशनी एंकर, एक्ट्रेस होने के साथ वैदिक एस्ट्रोलॉजिस्ट भी हैं।
इसके अलावा ईन्सपीरेशन और मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं जो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोगों का मनोबल बढ़ाती नजर आती है। कुल मिलाकर डॉ. रोशनी टाक जहां भी रहती हैं वहां अपनी चमक जरूर बिखेरती हैं। मुंबई, महाराष्ट्र में 20 से 21 जून तक जियो कन्वेक्शन सेंटर में संपन्न हुए वाओ अवार्ड्स-2025 फंक्शन के दौरान भी उन्होंने फिल्मी सितारों और चर्चित शख्सियत के बीच अपनी विशेष छाप छोड़ी।
विशेष बातचीत में डॉ. रोशनी टाक ने बताया कि वाओ अवॉर्ड्स भी आईफा की तरह बड़े लेवल के पीआर होते हैं। ये इवेंट इंडस्ट्री के होते हैं जिसमें देश विदेश से सभी इवेंट मैनेजर, डेकोर डिजाइनर, कोरियोग्राफर, कलाकार मैनेजर, एजेंसियां, एंकर और गायक और डीजे आते हैं। यह सराहना, पहचान और नेटवर्किंग के लिए बहुत अच्छा मंच है।
इस फंक्शन में 5000 से अधिक लोगों ने इस अद्भुत फंक्शन का लुत्फ उठाया। इस कार्यक्रम में फिल्मी सितारे और अन्य क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों जैसे जावेद अख्तर, समीर कोचर, साइरस बरूचा, बाबा सहगल, कुमार विश्वास, रकुल प्रीत, संजीव कपूर, उदित नारायण और टेनिस स्टार महेश भूपति ने शोभा बढ़ाई।