Politics

सेवा, सुशासन और विकास के ब्रांड एंबेसडर हैं सीएम योगी: नंदी

  • June 21, 2025
  • 0

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह में बोले औद्योगिक विकास मंत्री विकास की नई दिशा और समृद्धि का नया मार्ग है गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे : नंदी Jagrat Times,

सेवा, सुशासन और विकास के ब्रांड एंबेसडर हैं सीएम योगी: नंदी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह में बोले औद्योगिक विकास मंत्री

विकास की नई दिशा और समृद्धि का नया मार्ग है गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे : नंदी

Jagrat Times, गोरखपुर/ भगवानपुर टोल प्लाजा पर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए औद्योगिक विकास विभाग के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेवा, सुशासन और विकास के ब्रांड एंबेसडर हैं। उनके नेतृत्व में आठ साल में विकास के नित नए आयाम छूते हुए उत्तर प्रदेश देश में निवेश का सबसे अच्छा गंतव्य बना है।

श्री नंदी ने कहा कि विकास में कनेक्टिविटी की सीधी भूमिका होती है। कनेक्टिविटी जितनी बेहतर होगी, विकास की रफ्तार उतनी तेज होगी। उन्होंने कहा कि आज यूपी रोड, रेल और एयर कनेक्टिविटी में बेजोड़ है। यही नहीं लैंड लॉक माने जाने वाले इस प्रदेश में वाराणसी-हल्दिया वाटरवे भी बन गया है। श्री नंदी ने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सिर्फ सड़क नहीं है बल्कि विकास की नई दिशा और समृद्धि का नया मार्ग है। उन्होंने कहा कि आज यूपी भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बना है तो इसमें कनेक्टिविटी का बड़ा योगदान है।

सीएम योगी ने दिखाया प्रगति का रास्ता: स्वतंत्रदेव
गोरखपुर। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री और गोरखपुर जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा का माहौल देकर उत्तर प्रदेश को प्रगति का रास्ता दिखाया है।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह में श्री सिंह ने कहा कि जनता ही सीएम योगी की ताकत है और इसी ताकत के दम पर आठ साल में एक दिन छुट्टी लिए बिना उन्होंने प्रदेश को गुंडागर्दी से मुक्ति दिलाई है। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में बम फटते थे अब बम न फटने की गारंटी है। 2017 के पूर्व शाम पांच बजे के बाद बेटी घर से नहीं निकल पाती थी जबकि आज रात बारह बजे भी वह सुरक्षित है। श्री सिंह ने कहा विकास करने के साथ मुख्यमंत्री ने थारू, मुसहर, वनटांगिया सहित सभी का उत्थान किया है।

सीएम योगी ने यूपी में बनवा दीं अमेरिका जैसी सड़कें : रविकिशन
गोरखपुर। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह में गोरखपुर के सांसद रविकिशन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में अमेरिका जैसी सड़कें बनवा दीं हैं। यह प्रदेश की जनता को वोट के बदले सौगात है।

रविकिशन ने कहा मोदी और योगी की सरकार जनता का पैसा जनता पर ही खर्च करती है। एक्सप्रेसवे इसी का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सुविधानजक और सुरक्षित एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास को भी गति देगा। इसके किनारे उद्योग लगेंगे और बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिलेगा। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल के विकास को नई उड़ान मिलेगी।

सीएम योगी ने दिलाई यूपी को एक्सप्रेसवे प्रदेश की पहचान: मुख्य सचिव

गोरखपुर। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण अवसर पर भगवानपुर टोल प्लाजा पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री व अन्य अभ्यागतों का स्वागत करते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव एवं यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेसवे प्रदेश की पहचान दिलाई है।

मुख्य सचिव ने कहा कि देश में 42 प्रतिशत एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे की सर्वाधिक भागीदारी अकेले उत्तर प्रदेश की है। गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य पूरा होते ही यह बढ़कर 62 प्रतिशत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ औद्योगिक क्लस्टर बनेंगे। इसके लिए गोरखपुर में 150 एकड़ और अंबेडकर नगर में एक हजार एकड़ जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे उम्मीदों और अवसर का मार्ग बनेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, विजयलक्ष्मी गौतम, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, गणेश चौहान, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश सरकार के सलाहकार अवनीश अवस्थी, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *