Health My City

केशव नगर के रामेष्ट धाम में लगी योग की पाठशाला

  • June 21, 2025
  • 0

Jagrat Times, कानपुर / अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज प्रातः 6 बजे रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका केशव नगर में योग शिविर का आयोजन किया गया

केशव नगर के रामेष्ट धाम में लगी योग की पाठशाला

Jagrat Times, कानपुर / अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज प्रातः 6 बजे रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका केशव नगर में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।
योग शिक्षक श्री श्याम बिहारी शर्मा जी के मार्गदर्शन में सरकार द्वारा किया जारी योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योगीजनों को आसन, ध्यान, प्राणायाम के साथ सूक्ष्म व्यायाम भी कराया गया।

श्री शर्मा जी ने कहा कि करो योग रहो निरोग यह केवल एक नारा ही नहीं हैं वास्तविकता है।यदि आप प्रातः जल्दी उठते हैं नियमित योग करते है और संतुलित, शाकाहारी और एक निश्चित समय पर भोजन करते है तो आप स्वस्थ रहते हुए दीर्घायु प्राप्त करेंगे।

आज के योग शिविर के आयोजनकर्ता राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि वाटिका में पिछले 15 वर्षों से नियमित योग कक्षा लगती है और योगी जन उसका लाभ उठाते है।योग भारत के ऋषि मुनियों की सदियों पुरानी योग विधा है जिसके माध्यम से हम स्वस्थ रहने के साथ मानसिक तनाव, रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर आदि जैसी तमाम असाध्य बीमारियों से अपना बचाव करते हुए सुखमय जीवन जी सकते हैं।

आज के योग शिविर में प्रमुखरूप से ईश्वर प्रेम आश्रम की संचालिका संत प्रतिमा प्रेम जी,श्री जयराम दुबे, श्री राम उत्तम, कृष्ण मुरारी शुक्ला, राज कुमार शर्मा, चन्द्र भूषण मिश्रा,डॉक्टर प्रभात तिवारी, ,राम प्रकाश पाण्डेय, किशोर जी, आर के त्रिपाठी, पी के त्रिपाठी,अशोक गुप्ता, वी के निगम शालिग़ राम शर्मा, अरविंद श्रीवास्तव,विजय लक्ष्मी अवस्थी, सीमा शुक्ला, रेनू अवस्थी, शिल्पी गुप्ता, डॉक्टर वंदना तिवारी, निर्मला, आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *