Education

‘हम डॉक्टर बनकर गांव लौटेंगे’, योगी सरकार के सहयोग से बेटियों के सपनों को मिली उड़ान

  • June 17, 2025
  • 0

Jagrat Times, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले के मड़िहान में संचालित सर्वोदय विद्यालय की 12 बेटियों ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) में

‘हम डॉक्टर बनकर गांव लौटेंगे’, योगी सरकार के सहयोग से बेटियों के सपनों को मिली उड़ान

  • योगी सरकार की निःशुल्क कोचिंग और परिवार का संघर्ष बना छात्राओं की NEET में सफलता की सीढ़ी
  • NEET (UG) में चमकीं सर्वोदय विद्यालय मड़िहान की 12 छात्राएं, 26 ने करवाया था रजिस्ट्रेशन, 25 ने दी थी परीक्षा
  • गरीबी को हराकर रचा इतिहास, योगी सरकार की पहल ने संवारे बेटियों के सपने
  • टाटा AIG और एक्स नवोदय फाउंडेशन के सहयोग से बदली बेटियों की तकदीर, मीरजापुर का मड़िहान सर्वोदय विद्यालय बना एक्सीलेंस मॉडल
  • समाज कल्याण विभाग द्वारा कक्षा 6 से 12 तक संचालित हैं आवासीय सुविधा युक्त सर्वोदय विद्यालय

Jagrat Times, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले के मड़िहान में संचालित सर्वोदय विद्यालय की 12 बेटियों ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) में शानदार सफलता हासिल कर मिसाल कायम की है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अतिपिछड़ा वर्ग से आने वाली इन छात्राओं ने अपनी मेहनत और योगी सरकार की पारदर्शी व्यवस्था का लाभ उठाकर न केवल अपने सपनों को पंख दिए, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक समावेश की एक प्रेरक कहानी भी लिखी है।

गरीब परिवार, बड़ा सपना, अब हकीकत में बदला
श्वेता पाल उन 12 बेटियों में से एक हैं, जिन्होंने गरीबी की बेड़ियों को तोड़कर डॉक्टर बनने का सपना साकार करने की राह पकड़ी है। कौशाम्बी में रहने वाली श्वेता चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनके पिता हीरालाल पाल बाइक सीट कवर की छोटी सी दुकान चलाते हैं। श्वेता ने बताया, “परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि मैं डॉक्टर बनने की सोच भी सकूं, लेकिन योगी सरकार ने मौका दिया। सर्वोदय विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ NEET की तैयारी कराई गई। आज मैंने यह मुकाम हासिल किया है।” हीरालाल ने भावुक होकर कहा, “हम बेटी को डॉक्टर बनाने की स्थिति में नहीं थे। योगी सरकार और सर्वोदय विद्यालय के शिक्षकों का धन्यवाद, जिन्होंने हमारी बेटी को बिना किसी भेदभाव के यह मौका दिया।”

सरकारी स्कूल में भी मिल सकती है बड़ी सफलता
सोनभद्र की पूजा रंजन की कहानी भी कम प्रेरणादायक नहीं है। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी पूजा के पिता रमेश कुमार खेती कर परिवार चलाते हैं। पूजा ने बताया, “स्कूल में एक्स नवोदय फाउंडेशन और टाटा एआईजी के सहयोग से हमें बेहतरीन कोचिंग दी गई। समय-समय पर टेस्ट और मार्गदर्शन ने आत्मविश्वास बढ़ाया। पहले हमें संदेह था, लेकिन खुशी है कि सरकारी स्कूल से पढ़ाई करके बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।” रमेश ने कहा, “हम तो साधारण पढ़ाई भी मुश्किल से करा पाते थे, लेकिन योगी जी ने हम जैसे गरीबों के लिए इतना बड़ा कदम उठाया। अब बेटी डॉक्टर बनेगी, यह हमारे लिए सपना सच होने जैसा है।”

कौशाम्बी के सर्वोदय विद्यालय से कक्षा 6 से 10 तक पढ़ाई करने वाली प्रिंसी ने मड़िहान में 11वीं में दाखिला लिया। उनके पिता राजेश कुमार मजदूरी करते हैं। प्रिंसी ने कहा, “हॉस्टल में पढ़ाई का माहौल बहुत अच्छा था। शिक्षकों ने NEET की तैयारी में हर कदम पर साथ दिया। योगी सरकार की वजह से हमें ऐसी सुविधाएं मिलीं, जिसकी बदौलत आज मैं यह मुकाम हासिल कर पाई।” राजेश ने कहा, “बेटी डॉक्टर बनेगी, इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है। योगी सरकार हम गरीबों के लिए सोच रही है।”

मजदूर की बेटी से बनने जा रही डॉक्टर
अम्बेडकर नगर की लक्ष्मी ने भी अपनी सफलता का श्रेय योगी सरकार को दिया। उन्होंने कहा, “पहले लगता था कि मेडिकल की तैयारी बड़े शहरों में ही हो सकती है, लेकिन मड़िहान में हमें हर सुविधा दी गई। मैंने मन लगाकर पढ़ाई की और आज मैं NEET पास कर चुकी हूं।” परिवार की देखभाल करने वाले लक्ष्मी के मामा देवमणि ने कहा, “लक्ष्मी कक्षा 6 से सर्वोदय विद्यालय में पढ़ रही है। योगी सरकार योग्यता को बढ़ावा दे रही है, जिससे गरीबों को भी मौका मिल रहा है।” अम्बेडकर नगर की ही दीप्ति गुप्ता ने बताया, “शिक्षकों ने हमें हर तरह से सपोर्ट किया। रहने-खाने से लेकर स्टेशनरी तक का खर्च स्कूल ने उठाया। हमने सिर्फ पढ़ाई पर फोकस किया और आज हमारा सपना सच हो गया।”

सपने अब शहरों तक सीमित नहीं रहे
इनके अलावा कोमल कुमारी, मालती, अनुराधा, सभ्या प्रजापति, पूजा सोनकर जैसी छात्राओं ने भी अपनी मेहनत और योगी सरकार की सुविधाओं का लाभ उठाकर डॉक्टर बनने की राह पकड़ी है। ये सभी छात्राएं यूपी के दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर सफलता की कहानी लिख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *