My City Politics Spirituals State

हर-हर गंगे जय मां गंगे के साथ सरसैया घाट पर भव्य गंगा आरती

  • May 25, 2025
  • 0

-अहिल्याबाई होलकर शताब्दी वर्ष पर सरैसया घाट पर आयोजन-भाजपा नमामि गंगे ईकाई ने कराया आयोजन-आरती में मौजूद रहे राम मंदिर के महंत गोविंद दास महाराज-सिद्धनाथ घाट के महंत

हर-हर गंगे जय मां गंगे के साथ सरसैया घाट पर भव्य गंगा आरती

हरि की पौढ़ी बना सरसैया घाट
मंत्रों का उच्चारण के साथ मां गंगा आरती का शुभारंभ होते ही शहर का सरसैया घाट हरिद्वार की हरि की पौढ़ी बन गया। एक साथ मां गंगा की आरती प्रारंभ होते ही नजारा बदल गया। सभी ने आरती गायन के साथ मां गंगा को प्रणाम किया।

जिला संयोजक रविकान्त शुक्ला ने किया सम्मान
नमांमि गंगे के जिला संयोजक रविकान्त शुक्ला ने आरती में शामिल होने वाले सभी मेहमानों का माला पहनाकर स्वागत किया। क्षेत्रीय संयोजक शिवबोधन मिश्रा ने भी सभी का अभिवादन किया।

मां गंगा की सेवा और स्वच्छता सभी का दायित्व
भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने अध्यक्षता के दौरान कहा कि मां गंगा की सेवा और उन्हें स्वच्छ रखना सभी का दायित्व है। उन्हें शहरवासियों से आग्रह किया कि मां की सेवा में कोई कसर न छोड़े। मोक्ष दायिनी को निर्मल और पवित्र बनाएं।

समाजसेवी और भाजपा नेता रहे मौजूद
आरती में भाजप जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, नमामि गंगे क्षेत्रीय संयोजक शिवबोधन मिश्रा, नमांमि गंगे के प्रदेश पदाधिकारी श्रीकांत दीक्षित, जिला संयोजक रविकान्त शुक्ला, अभियान संयोजक आकाश शुक्ला, जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, तापसी चक्रवर्ती, सरोज सिंह, राम गुप्ता, नीरज मिश्रा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, आरती, सुमित मिश्रा, अमित मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *