Uncategorized

महिला सशक्तीकरण को जागते रहो भारत यात्रा लेकर शहर आएं समाजसेवी राजेन्द्र

  • May 15, 2025
  • 0

-18000 किलोमीटर यात्रा का संकल्प-सम्मान और सुरक्षा के लिए भ्रमण-21 राज्यों से होकर जायेगी यात्रा-महिला दिवस से भ्रमण का शुभारंभ-स्कूली बच्चों के साथ की संगोष्ठी-राजस्थान से यात्रा का

महिला सशक्तीकरण को जागते रहो भारत यात्रा लेकर शहर आएं समाजसेवी राजेन्द्र

-18000 किलोमीटर यात्रा का संकल्प
-सम्मान और सुरक्षा के लिए भ्रमण
-21 राज्यों से होकर जायेगी यात्रा
-महिला दिवस से भ्रमण का शुभारंभ
-स्कूली बच्चों के साथ की संगोष्ठी
-राजस्थान से यात्रा का शुभारंभ
-राजधानी दिल्ली में होगा समापन
Jagrat Times, कानपुर। राजस्थान के समाजसेवी राजेन्द्र यादव ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए माउंड आबू से जागते रहो भारत यात्रा का शुभारंभ किया। समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न से प्रभावित होकर उन्होंने देश भ्रमण यात्रा का संकल्प लिया। इस दौरान समाजसेवी का काफिला जहां से भी गुजर रहा है। वहां शहरवासी उनका सम्मान कर रहे है। समाजसेवी भी शहर, गांव व ऑन रोड मौका मिलते ही संगोष्ठी के माध्यम से महिलाओं को अपने सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे है।

महिला दिवस से यात्रा का शुभारंभ
समाजसेवी राजेन्द्र यादव पर उम्र हावी है। लेकिन हौंसले बुलंद है। महिला अत्याचार पर आवाज उठाने के लिए उन्होंने महिला दिवस के दिन यात्रा का संकल्प लिया। यात्रा में उनके साथ महिलाएं भी भागीदार है। उनके इस संकल्प को मजबूती प्रदान करने के लिए कई और समाजसेवी संस्थान साथ हो लिए हैं।
राजस्थान से 18000 किलीमीटर की यात्रा
समाजसेवी ने मजबूत संकल्प के साथ राजस्थान के माउंट आबू से यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान मिलने वाले गांव और शहर में वे महिलाएं से मिलेगी। उन्हें सुरक्षा और सम्मान के लिए जागरूक करेंगे। साथ ही उन्हें कैसे सशक्त होना है इस पर अह्म जानकारी देंगे।

21 राज्यों से गुजरेगी यात्रा
विशेष मुलाकात में समाजसेवी ने बताया कि समाज में लगातार महिलाओं पर होने वाले अत्याचार ने उन्हें विवश किया कि वे कुछ करें। इसलिए महिलाओं को उनके अधिकार व सुरक्षा के लिए यह अनोखी यात्रा प्रारंभ की। यात्रा मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, झारंखंड, बिहार सहित 21 राज्यों में भ्रमण करेगी।
बर्रा हरदेवनगर में यात्रा टीम का स्वागत
आज जागते रहो भारत यात्रा टीम का काफिला कानपुर पहंुचा। यहां समाजसेवी और बीजेपी नेता पूनम शुक्ला की अगुवाई में सभी का भव्य स्वागत हुआ। पूनम शुक्ला ने महिलाओं पर संगोष्ठी के लिए स्कूल में बच्चों के साथ एक संगोष्ठी कार्यक्रम भी आयोजित कराया। यहां पहले यात्रा टीम का स्कूल के शिक्षकों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। राजेन्द्र यादव ने सभी का धन्यवाद दिया।

संगोष्ठी में राजेन्द्र बनें शिक्षक
स्कूल परिसर में महिला सुरक्षा और सम्मान में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। यहां पर स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान यात्रा संयोजक राजेन्द्र यादव बच्चों के साथ शिक्षक की भूमिका में नजर आएं। उन्होंने बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया साथ ही शिक्षक की भांति बच्चों से सवाल किये। जिसका बच्चों ने जवाब दिया।

बीएल स्मारक कालेज परिसर में जम्मू बेन, विक्रम सिंह, मनोज पाल, पूनम शुक्ला, आराध्या, प्राची, विरेन्द्र श्रीवास्तव, श्रावेन्द्र सिंह, सोना अवस्थी, अमृता पाल, लीना, लक्ष्मी, सामूहिक उत्थान सेवा समिति निदेशक विजय सिंह, विरेन्द्र श्रीवास्तव, प्राची शर्मा व प्रावेन्द्र सिंह सहित स्कूल शिक्षक व छात्राएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *