My City State

मिर्जापुर के गंगा नदी में सिफरी ने मछलियों को छोड़ा

  • May 14, 2025
  • 0

Jagrat Times, Kanpur/ गंगा नदी में विलुप्त हो रहे मत्स्य प्रजातियों के संरक्षण एवम् संवर्धन को ध्यान में रखते हुए भाoकृoअनुoपo-केन्द्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सिफरी), प्रयागराज के

मिर्जापुर के गंगा नदी में सिफरी ने मछलियों को छोड़ा

Jagrat Times, Kanpur/ गंगा नदी में विलुप्त हो रहे मत्स्य प्रजातियों के संरक्षण एवम् संवर्धन को ध्यान में रखते हुए भाoकृoअनुoपo-केन्द्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सिफरी), प्रयागराज के द्वारा दिनांक 13 मई 2025 को मिर्जापुर घाट पर गंगा नदी में 10000 ( दस हजार ) भारतीय प्रमुख कार्प-कतला, रोहू, मृगल मछलियों के बीज को छोड़ा गया,राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एन एम सी जी) के अन्तर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के केन्द्राध्यक्ष डा० डी एन झा ने उपस्थित लोगों को नमामि गंगे परियोजना के बारे में जानकारी दी जिसके अन्तर्गत गंगा नदी और इसकी सहायक नदियों में कम हो रहे महत्वपूर्ण मत्स्य प्रजातियों के बीज का रैंचिंग होना रखा है साथ ही लोगो को गंगा के जैव विविधता और स्वच्छता के बारे में जागरूक करना है,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देवराम जी संयोजक नमामि गंगे मिर्जापुर ने समारोह को सम्बोधित करते हुए गंगा और इसके मछली के महत्व को बताया,कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री शशिधर साहू (पार्षद पति) मिर्जापुर ने गंगा के महत्व को बताया,उन्होने गंगा को स्वच्छ रखने एवम जैव विविधता को बचाने के लिए उपस्थित लोगों से आह्वान किया,

श्री राजेश शर्मा संयोजक गंगा विचार मंच, (राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नमामि गंगे जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार) ने नमामि गंगे के अंतर्गत सभी को गंगा को स्वच्छ रखने का शपथ दिलवाया,इस अवसर पर गंगा स्नान करने आये स्नानार्थियों और मछुआरों ने भी सभा में अपनी बातों को रखा और सभी ने गंगा के प्रति जागरूक होने के साथ ही गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प व्यक्त किया,कार्यक्रम में गंगा विचार मंच, माँ गंगा सेवा समिति के पदाधिकारी के साथ साथ आस-पास गाव के मत्स्य पालक, मत्स्य व्यवसायी तथा गंगा तट पर रहने वाले स्थानीय लागों ने भाग लिया,कार्यक्रम के अन्त में संस्थान के वैज्ञानिक डा० वेंकटेश ठाकुर ने धन्यवाद दिया और कहा कि हम परियोजना के उद्देष्यों को पाने में सफलता प्राप्त करेंगे,संस्थान के अन्य वैज्ञानिक श्री जितेंद्र कुमार श्री जितेंद्र कुमार सिंह श्री राम सजीवन श्री नंदन कुमार श्री संदीप कुमार श्री विकास गुप्ता श्री शिवेष पांडे श्री विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *