बिजली समस्या को लेकर जिलाध्यक्ष ने की केस्को एमडी से मुलाकात
- May 14, 2025
- 0
jagrat Times, Kanpur/ भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का पार्टी का प्रतिनिधि मंडल केस्को एम डी से
jagrat Times, Kanpur/ भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का पार्टी का प्रतिनिधि मंडल केस्को एम डी से मिलकर उनसे जिले में व्याप्त बिजली की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के लिए वार्ता की।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने केस्को एम डी को जनसमस्याओं से संबंधित पत्र सौंपते हुए कहा हर माह होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती।इसकी जांच करवाकर संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही के लिए कहा। स्मार्ट मीटर योजना में लगाए गए स्मार्ट मीटर का बैलेंस अपडेट नहीं हो रहा।
विद्युत बिल से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में निर्धारित समय एक हफ्ते से पंद्रह दिन के समय की जगह दो से तीन महीने लग जाते।ऐसी समस्याओं का निर्धारित समय में निस्तारण होना चाहिए।
उपभोक्ता द्वारा की गई शिकायतों का जे ई व लाइन मैन स्तर पर रिमार्क द्वारा बंद हो जाती ।ऐसी शिकायतों का अधिकारियों द्वारा क्रॉस चेक हो और जब तक उपभोक्ता संतुष्ट न हो इसको बंद न किया जाए।
किसी आपदा या अन्य किसी कारण से मीटर जल जाने या खराब होने पर तुरंत मीटर बदला जाए।
केस्को की साइट का सर्वर डाउन होने से उपभोक्ता को अपना बिल नहीं दिखता और न एस एम एस से प्रात होता इस समस्या का त्वरित निस्तारण हो।
उपभोक्ता का मीटर आई डी एफ होने और बिना रीडिंग के बिल आने से उपभोक्ता को केस्को के चक्कर लगाने पड़ते।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने केस्को एम डी को जनता की इन समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।
प्रतिनिधि मंडल में उमेश निगम, महामंत्री संतोष शुक्ला,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा अभिनव दीक्षित,युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा अवधेश सोनकर,जितेंद्र विश्वकर्मा,सीमा एम बी ए,रोहित साहू,मनीष त्रिपाठी,विप्लव शर्मा राजा, अनुराग त्रिपाठी उपस्थित थे।