Jagrat Time, Kanpur/ भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि मालवा साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होलकर की जन्मजंती भारतीय जनता पार्टी पर्व के रूप में मनाने के लिए पखवाड़ा चलाएगी ।अहिल्या बाई होलकर की 31 मई को 300 वीं जन्मजयंती होगी इन्होंने अपने राज्य को मजबूत करने के लिए महिला सेना की स्थापना की थी ।और महिलाओं को समाज में उचित स्थान दिलाने का कार्य किया था।इनकी जन्मजयंती के पखवाड़े के लिए कानपुर उत्तर जिले में एक संयोजक व चार सहसंयोजक बनाए गए है।
जिला मीडिया प्रभारी भाजपा कानपुर उत्तर अनुराग शर्मा ने जानकारी दी जिला उपाध्यक्ष आकाश शुक्ला को संयोजक व
युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा,महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह, सीमा एमबीए, विनोद पाल को सहसंयोजक बनाया गया है।