Health My City National State

ताकत और ग्लैमर का खेल है फिटनेस मॉडलिंग : खुशबू यादव

  • April 18, 2025
  • 0

Jagrat Times, Kanpur/ आज के दौर में लड़कियां हर क्षेत्र में अपनी धाक जमा रही है। दिन-रात कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने हर पेशे में

ताकत और ग्लैमर का खेल है फिटनेस मॉडलिंग : खुशबू यादव

Jagrat Times, Kanpur/ आज के दौर में लड़कियां हर क्षेत्र में अपनी धाक जमा रही है। दिन-रात कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने हर पेशे में लड़कों को चुनौतिया पेश की है। कुछ साल पहले तक बॉडी बिल्डिंग में सिर्फ लड़के ही अपना कॅरियर बनाते थे। और लोगों को यह लगता था कि ताकत के इस खेल में लड़कियों को इतनी सफलता नहीं मिल सकती। लेकिन खुशबू यादव जैसी तमाम लड़कियों ने सफल फिटनेस मॉडल बनकर अपनी योग्यता और क्षमता को बखूबी साबित कर दिया। मी टू अखबार से विशेष बातचीत में खुशबू यादव ने बताया कि फिटनेस मॉडल में अपनी पहचान बनाना इतना आसान नहीं था। क्योंकि ताकत और ग्लैमर के इस खेल में बहुत रुपयों की आवश्यकता होती है। रोजाना भरपूर डाइट के साथ ही अच्छे ‍फूड सप्लीमेंट की भी आवश्यकता होती है, जो बहुत महंगे होते हैं। बिना फूड सप्लीमेंट के अच्छी बॉडी बनाना संभव नहीं है। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि अगर फूड सप्लीमेंट की जो चर्चित कंपनियां है, वो प्रायोजित कर देती हैं तो कॅरियर बनाने में सुविधा हो जाती है। कई कंपनियों ने फिनटेस माॅडल को प्रायोजित कर उनकी हौसला बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *