मल्टी टैलेंटेड हैं इंटरनेशनल मेकअप गुरु व ब्यूटी एक्सपर्ट हैं प्रीति रंजन
- April 6, 2025
- 0
-प्रीति रंजन मेक ओवर्स इंस्टीट्यूट के माध्यम से युवा पीढ़ी को रोजगार के लिए कर रहीं हैं प्रशिक्षित Jagrat Times, कानपुर : लगातार उपलब्धियों के चलते कानपुर की
-प्रीति रंजन मेक ओवर्स इंस्टीट्यूट के माध्यम से युवा पीढ़ी को रोजगार के लिए कर रहीं हैं प्रशिक्षित
Jagrat Times, कानपुर : लगातार उपलब्धियों के चलते कानपुर की प्रीति रंजन मेकअप और ब्यूटी एक्सपर्ट की दुनिया में एक प्रतिष्ठित शख्सियत बन चुकी हैं। पिछले कई वर्षों से उन्होंने अनगिनत आयाम स्थापित करते हुए इंटरनेशनल मेकअप गुरु और चर्चित ब्यूटी एक्सपर्ट की फिजा बना ली है।

प्रीति रंजन कानपुर शहर और उत्तर प्रदेश के अलावा देशभर के कई राज्यों में ब्यूटी एक्सपो में अपने जौहर का प्रदर्शन करके हजारों लोगों की तारीफ ले चुकीं हैं। गौरतलब है कि प्रीति रंजन ने अहमदाबाद में 11 से 15 सितंबर तक चले आकार ब्यूटी एक्सपो में ट्रेंडिंग मेकअप और ब्राइडल मेकअप के नये तरीक़े वहाँ देश-विदेश से आये हज़ारों मेकअप आर्टिस्टों को सिखाये ।प्रीति रंजन ने सैलून ओनर्स को भी कॉस्मेटिक ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स की जानकारी दी।

उत्तर भारत में भारतीय दुल्हन को सुसज्जित करने का बेहतरीन स्थान “प्रीति रंजन मेकओवर्स” कानपुर में ही है ।
आए दिन वह कानपुर में शहरवासियों के लिए एक मेकअप सेमिनार का आयोजन कर रही हैं । सोशल मीडिया मीडिया में भी बहुत चर्चित हो चुकीं प्रीति रंजन अपने फैन फालोवर्स के लिए महत्वपूर्ण वीडियो और रील्स इंस्टाग्राम और फेसबुक में शेयर करती रहतीं है। इसके अलावा लड़कियों को अपने इंस्टीट्यूट प्रीति रंजन मेक ओवर्स के माध्यम से प्रशिक्षित भी करतीं हैं ताकि वे स्वावलंबी बनकर खुद अपना करियर बना सकें।