My City National Politics State

6 से 8 अप्रैल तक गांव के हर घर और गली में चलेगा सम्पर्क अभियान-प्रकाश पाल

  • April 2, 2025
  • 0

Jagrat Times, Kanpur/ प्रदेश सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों के उत्सव अभियान की समीक्षा बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल मौजूद

6 से 8 अप्रैल तक गांव के हर घर और गली में चलेगा सम्पर्क अभियान-प्रकाश पाल


Jagrat Times, Kanpur/ प्रदेश सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों के उत्सव अभियान की समीक्षा बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल मौजूद थे। श्री पाल ने कहा कि छह से आठ अप्रैल को कार्यकर्ता व पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों के हर घर हर गली में जनसम्पर्क अभियान चलाकर सरकार के विकास कार्याें से अवगत कराएं। अभियान की सफलता के लिए अध्यक्ष ने हर बूथ का संयोजक नियुक्त किया। उन्होंने दायित्व मिलने के बाद दो दिन हर पदाधिकारी अपने दायित्व निर्वाहन के लिए आठ घंटे बूथ पर रहकर अभियान को सफल बनायेगा।

बूथ पर रहने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं,लोकतंत्र सेनानियों,कारसेवकों,का सम्मान करेंगे।6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे और झंडे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे।6 अप्रैल को जिला कार्यालय पर झालर लगाकर रोशनी की जाएगी आतिशबाजी होगी और मिष्ठान वितरण होगा, तथा भाजपा के इतिहास विकास पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर भारत माता के चित्र दीनदयाल जी का चित्र लगाकर माल्यार्पण करके ,घरों पर भाजपा का ध्वज लगाया जाएगा।8 व 9 अप्रैल को सभी विधानसभाओं में सक्रिय सदस्य सम्मेलन होगा,जिसमें वक्ता भाजपा के इतिहास विकास उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगे।
13 व 14 अप्रैल को बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी की जयंती मनाई जाएगी।13 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमाओं की साफ सफाई की जाएगी और शाम को उनकी प्रतिमाओं पर दीप जलाया जाएगा।14 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर के गोष्ठी की जाएगी । जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि इन कार्यक्रमों के लिए चारों विधानसभाओं में एक एक संयोजक बना दिया गया है।बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व महापौर रविंदर पाटनी,निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, सुनील बजाज,अवधेश सोनकर,अनुराग शर्मा,अभिनव दीक्षित,पूनम कपूर,शिवांग मिश्रा,सीमा एम बी ए,दीपक सिंह,जनमेजय सिंह,प्रमोद विश्वकर्मा,नवाब सिंह,संतोष शुक्ला,वीरेश त्रिपाठी, राजू शर्मा चंद्रमणि चौबे, जीतू कश्यप,सरोज सिंह, अनुपम मिश्रा, विनय पटेल, पारस मदान रंजीत भदौरिया,सहित सभी मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *