दौड़ने से हृदय की मांसपेशियां होती है मजबूत : जसमीत कौर
- March 28, 2025
- 0
-दौड़ लगाने से कैलोरी बर्न होती और शरीर के अंग होते हैं मजबूत -किसको कितना दौड़ना चाहिए यह आपकी उम्र पर करता है निर्भर Jagrat Times, kanpur/ अपनी
-दौड़ लगाने से कैलोरी बर्न होती और शरीर के अंग होते हैं मजबूत
-किसको कितना दौड़ना चाहिए यह आपकी उम्र पर करता है निर्भर
Jagrat Times, kanpur/ अपनी सेहत को हमेशा दुरुस्त रखने के लिए सुबह-सुबह टहलना, जिम वर्कआउट करना और दौड़ लगाना बहुत जरूरी है। अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए नोएडा की मशहूर फिटनेस एंड न्यूट्रीशन एक्सपर्ट जसमीत कौर ने बताया कि दौड़ने से हृदय की मांसपेशियां को मजबूत होती है, रक्तचाप को कम करता है और समग्र हृदय स्वास्थ्य को बढ़ाता है। नियमित रूप से दौड़ने से स्वस्थ रक्त वाहिकाओं, कुशल रक्त प्रवाह और अनुकूल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ावा देकर हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है, जिससे एक मजबूत हृदय प्रणाली में योगदान मिलता है। दौड़ लगाने से न सिर्फ कैलोरी बर्न होती हैं बल्कि शरीर के अंग भी मजबूत बनते हैं।
प्रतिदिन दौड़ लगाने वालों का हार्ट, लिवर और मसल्स कहीं ज्यादा मजबूत होती हैं। इसलिए रोजाना पांच किलोमीटर की दौड़ को अपने फिटनेस रुटीन में जरूर शामिल करें। नोएडा में अक्सर दौड़ में हिस्सा लेकर बाजी मारने वाली जसमीत कौर ने जानकारी देते हुए कहा कि सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि आपको कितने किलोमीटर दौड़ना चाहिए, यह आपकी उम्र, शारीरिक क्षमता, और लक्ष्य पर निर्भर करता है।
कितना दौड़े, कुछ महत्वपूर्ण सुझाव
शुरुआत में 1-2 किलोमीटर दौड़ना चाहिए।
जैसे-जैसे आप मज़बूत होते जाएं, धीरे-धीरे दूरी बढ़ाएं।
अनुभवी धावक 5-10 किलोमीटर तक दौड़ सकते हैं।
अगर आप वज़न कम करना चाहते हैं, तो दौड़ने के साथ ही व्यायाम करना भी आवश्यक है।
अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो नियमित रूप से दौड़ना जरूर चाहिए।
दौड़ने से शारीरिक लाभ
वज़न को कम करने में बहुत मदद मिलती है।
बैली फैट को कम करने में मदद मिलती है।
शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है।
मोतियाबिंद का खतरा कम हो जाता है।
दिल की सेहत बेहतर होती है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।