बिठूर महोत्सव में चयनित हुआ एसएनसेन पीजी की अनुष्का का लोगो
- March 23, 2025
- 0
-महोत्सव के बैनर में समाहित हुआ लोगो-कालेज के चित्रकला विभाग मंे हैं अनुष्का कानपुर। तीन दिवसीय बिठूर महोत्सव में विभिन्न प्रकार के आयोजन हो रहे है। स्कूली बच्चों
-महोत्सव के बैनर में समाहित हुआ लोगो-कालेज के चित्रकला विभाग मंे हैं अनुष्का कानपुर। तीन दिवसीय बिठूर महोत्सव में विभिन्न प्रकार के आयोजन हो रहे है। स्कूली बच्चों
-महोत्सव के बैनर में समाहित हुआ लोगो
-कालेज के चित्रकला विभाग मंे हैं अनुष्का
कानपुर। तीन दिवसीय बिठूर महोत्सव में विभिन्न प्रकार के आयोजन हो रहे है। स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन के लिए कई प्रतियोगिता और कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान महोत्सव के लिए लोगो बनाने का भी आयोजन हुआ। इसमें शहर के एसएससेन कालेज की अनुष्का सिंह का बनाया लोगो चयनित हुआ। महोत्सव की शान बना लोगो वहां के सभी बैनर में लगाया गया।
कालेज की चित्रकला विभाग की अनुष्का सिंह ने बताया कि लोगो बनाने में काफी मेहनत और दिमाग का इस्तेमाल हुआ। लोगो बनाते समय इस बात को फोकस में रखा गया कि इस महोत्सव का उद्देश्य क्या है। साथ यह कहां आयोजित हो रहा है। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर इसको बनाया। लोगों में महोत्सव की गरिमा का भी ध्यान रखा गया। लोगो में प्रदेश के यशस्वी सीएम योगी आदित्यनाथ को भी दर्शाया गया। जो लगातार प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए संकल्पित है। इतिहास में वीर गााथा लिखने वाली रानी लक्ष्मबाई को स्थान दिया। बिठुर की यह पावन धरती इसके इतिहास से जुड़ी हैं। लोगो चयन पर अनुष्का सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि निकट भविष्य में कुछ और इसी तरह के आयोजन में भाग लेने का मौका मिला तो वे फिर अपनी उपस्थित दर्ज करायेंगी।