Jagrat Times , Kanpur/ रंगों का त्योहार होली परवान पर है। पूरा देश रंग और गुलाल से सराबोर है। मथुरा से लेकर काशी तक होली की धूम है।
Jagrat Times , Kanpur/ रंगों का त्योहार होली परवान पर है। पूरा देश रंग और गुलाल से सराबोर है। मथुरा से लेकर काशी तक होली की धूम है। देशवासी सभी गिले शिकवे भुलाकर आपस में रंग लगाकर नये सिरे से प्रेम की धारा बहा रहे हैं। वहीं, अपने घरों से दूर पुलिस अधिकारी होली पर कानून व्यवस्था की कमान संभालते हुए होली पर प्रेम और आपसी एकजुटता का संदेश दे रहे है।
आपसी मेलजोल और प्रेम का त्योहार है होली आगरा में तैनात पुलिस अधिकारी रंजना गुप्ता ने देशवासियों को रंगों के पर्व होली पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार आपसी मेलजोल और प्रेम का है। होली में जैसे सभी कलर आपस में घुल मिल जाते है। ठीक इसी प्रकार हम सबको आपस में एकजुट होकर सभी पर्व मनाने हैं। अधिकारी ने कहा कि सभी धर्म एक हैं। जितनी पवित्र होली है उतना ही रमजान। सभी आपस में एकता का संदेश देते हुए एक दूसरे के त्योहार को खुशियों के साथ मनाने में सहयोग करें। सभी धर्म एक हैं। एकजुट होकर अपने-अपने पर्व मनाएं।
गिले शिकवे भुलाकर कहो हैप्पी होली यूपी की राजधानी में एटीएस का दायित्व निर्वाहन करने वाली अमृता पांडेय ने होली की सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी से आग्रह करता हुए कहा कि होली प्रेम और एकता का त्योहार है। मिलजुलकर इसका आनंद ले। कोई भी ऐसा कार्य न हो जिससे किसी दूसरे को तकलीफ हो। होली जमकर खेले लेकिन इस बात का भी ध्यान रखे कि कलर लगाते समय दुसरे को परेशानी न हो। हमारा यह त्योहार इस बात का संदेश देता है कि जैसे सभी कलर आपस में खेलते समय एक हो जाते है ठीक उसी प्रकार हमकों भी एकजुट होकर आपस में मिलना है। अधिकारी ने एक और आग्रह करते हुए कहा कि होली इस बात का भी ध्यान रखे कि जो लोग किन्हीं कारणों से नहीं खेल पा रहे है। उनके साथ खासतौर पर छोटे बच्चों को जरूर त्योहार में शामिल करे। असहाय लोगों की मदद करके उनपर प्रेम की वर्षा करे।