Education My City State

आश्रम में लगे सोलर पैनल का सलिल विश्नोई ने किया शुभारंभ

  • March 2, 2025
  • 0

-विधायक निधि से लगा था पैनल-मंडल संचालिका ने किया था आग्रह-समाजसेवी राजेन्द्र अवस्थी भी रहे मौजूद-विधायक जी मार्गदर्शन में आश्रम का संचालन सिटी डेस्क, कानपुर। रविवार को हरवंश

आश्रम में लगे सोलर पैनल का सलिल विश्नोई ने किया शुभारंभ


-विधायक निधि से लगा था पैनल
-मंडल संचालिका ने किया था आग्रह
-समाजसेवी राजेन्द्र अवस्थी भी रहे मौजूद
-विधायक जी मार्गदर्शन में आश्रम का संचालन

सिटी डेस्क, कानपुर। रविवार को हरवंश मोहल स्थित महिला शिक्षा मंडल आश्रम में लगे सोलर पैनल का विधायक सलिल विश्नोई ने शुभारंभ किया। आश्रम को लगातार बिजली की आपूर्ति हो इसके लिए आश्रम संचालिका सीता जी ने विधायक जी से आग्रह किया था। आवेदन पर ध्यान आकृष्ट करते हुए सलिल विश्नोई ने पांच किलो वाॅट का सोलर पैनल लगवाया था। इसी का आज विधिव्त उद्घाटन हुआ। पैनल की पूजा अर्चना के समय शहर वरिष्ठ समाजसेवी और केशव मधुबन पार्क के महामंत्री राजेन्द्र अवस्थी विशेष तौर पर मौजूद थे।
आश्रम आगमन पर समाजसेवी राजेन्द्र अवस्थी ने अतिथि सलिल विश्नाई का स्वागत किया। श्री अवस्थी ने बताया कि आश्रम पिछले 20 सालों से लगातार विधायक जी के मार्गदर्शन में काम कर रहा है। जबकि, संस्था पिछले 75 वर्षों से महिलाओं के मानसिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विकास के कार्यरत है। संचालिका सीता ने बताया कि आश्रम में प्रतिदिन गीता उपदेशों से आम जन को प्रेरित करने का काम किया जाता है।
संचालिका ने कहा कि विधायक सलिल जी आश्रम के लिए समर्पित है। आश्रम के लिए वह हमेशा किसी भी कार्य के लिए आगे रहते है। उनका आश्रम के लिए यह प्रेम सराहनीय है। इस दौरान अतिथि ने सभी मौजूद लोगों को विश्वास दिलाया कि वे सदैव यहां के किसी भी कार्य के लिए तत्पर्य रहेंगे।
समारोह में रेखा जैन, जानकी गुप्ता, मीरा गर्ग, ज्योति गुप्ता, सुधा कनोडिया, कोमल जैन, रीता गुप्ता, सीमा अग्रवाल, आदर्श गुप्ता, पाषर्द राजेन्द्र अवस्थी, शरद अग्रवाल, राम प्रकाश कपूर, राजेन्द्र गुप्ता व अगुवंश गुप्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *