डॉ. मधुलिका के इलाज से लोग हो रहे पूरी तरह स्वस्थ
- February 27, 2025
- 0
तेज परख और अद्भुत संवाद मरीजों के लिए करता है संजीवनी का काम Rakesh verma, kanpur/ कहते हैं डॉक्टर भगवान का रूप होता है। वर्षों यह बात यूं
तेज परख और अद्भुत संवाद मरीजों के लिए करता है संजीवनी का काम
Rakesh verma, kanpur/ कहते हैं डॉक्टर भगवान का रूप होता है। वर्षों यह बात यूं ही नहीं कही जा रही है। इसका अर्थ यह है कि एक डॉक्टर अच्छा इलाज करके हर बीमार व्यक्ति को नया जीवन देता है। और इस काम को कानपुर की मशहूर डॉ. मधुलिका शुक्ला बखूबी कर रही हैं। सबसे खास बात यह है कि इलाज के साथ-साथ बीमार व्यक्तियों के साथ किया जाने वाला संवाद संजीवनी काम करता है। कहने का आशय यह है कि मरीज की हर तकलीफ और चिंता को सर्वप्रथम बहुत ही ध्यान से सुनती है फिर उसे यह विश्वास दिलाती है कि परेशान होने की जरूरत नहीं है, उसके कुछ नहीं हुआ है। आप जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे। यही वो शब्द हैं जिनकी बदौलत मरीज को बीमारी से लड़ने की ताकत मिलती है और इस ऊर्जा व नियमित दवा लेकर ठीक होने लगता है। डॉ. मधुलिका केशवपुरम में अपनी नूतन होम्योपैथिक क्लीनिक में कई मरीजों के असाध्य रोगों का सफल इलाज कर चुकी हैं।
गौरतलब है कि इलाज करने के शानदार और लाजवाब तरीके के लिए ही उनको कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
अब तक मिल चुके हैं कई राज्य स्तरीय पुरस्कार
बीएचएमएस, एमडी, केएचएमसी (कानपुर) पूर्व सहायक, केपी में प्रोफेसर और ओपीडी प्रभारी होने के साथ-साथ डॉ. मधुलिका शुक्ला को अब तक मेडिकल कॉलेज आयुष मंत्रालय (यूपी सरकार), आयुष मंत्री (उ.प्र. सरकार) द्वारा वर्ष 2022 और सभापति (उ.प्र.) द्वारा वर्ष 2023, उद्योग विकास मंत्री (उ.प्र. सरकार) द्वारा वर्ष 2023 में, पद्मश्री डॉ. रणधीर सूद गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट एम्स द्वारा वर्ष 2023 में सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें पीसीओडी/पीसीओएस,अंडाशय सिस्ट,पत्थर, यूटेराइन फाइब्रॉयड, गुर्दा रोग,
चर्म रोग,फैटी लीवर, पित्ताशय और गुर्दे की पथरी जैसे असाध्य रोगों का सफल इलाज करने में महारत हासिल है। विशेष बातचीत में डॉ. मधुलिका ने बताया कि होम्योपैथी द्वारा बिना ऑपरेशन पथरी, ट्यूमर, बच्चेदानी की गाँठ, सिस्ट आदि जटिल बीमारियों का सफल इलाज किया जाता है।