My City Spirituals

ज्येष्ठ माह के सप्तम मंगलवार को रामेष्ट धाम में सुंदरकांड

  • June 17, 2026
  • 0

हनुमान चालीसा,भगवान के भजन एवं महामंत्र के जाप ने सभी भक्तों को भाव विभोर

ज्येष्ठ माह के सप्तम मंगलवार को रामेष्ट धाम में सुंदरकांड

हनुमान चालीसा,भगवान के भजन एवं महामंत्र के जाप ने सभी भक्तों को भाव विभोर

  Jagrat Times, Kanpur / केशव मधुवन सेवा समिति द्वारा आज ज्येष्ठ माह के सप्तम मंगलवार को रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका,केशव नगर में भगवान का श्रृंगार, पूजन, वंदन के उपरांत  सुंदरकांड पाठ आयोजित  किया गया। भक्तों ने बहुत ही भक्ति भाव से सुंदरकांड पाठ में  शामिल हुए। हनुमान चालीसा,भगवान के भजन एवं महामंत्र के जाप ने सभी भक्तों को भाव विभोर कर दिया।

आरती, भोग  प्रसाद वितरण के साथ सभी भक्तजन भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर घर को प्रस्थान किए। 
   आज सुंदरकांड पाठ  में प्रमुखरूप से श्रीमती राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी, बेबी शुक्ला, मधु मेश्रा, जयंती बाजपेई, बीना, किरण, रेखा दीक्षित,रीता निगम,पुष्प लता, पिंकी त्रिवेदी ,सुषमा, अंकिता गुलाटी, रेनू सिंह सचान,बिनीता दीक्षित,जयराम दुबे , श्याम बिहारी शर्मा,शेर बहादुर, बी के तिवारी, चन्द्र भूषण मिश्रा, कृष्ण मुरारी शुक्ला,योगेश दीक्षित ,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *