गाजियाबाद की खुशबू यादव ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब
- June 17, 2026
- 0
-लुधियाना में 12 से 13 जून तक आयोजित हुए 15वें नेशनल फेडरेशन कप में गोल्ड मेडल जीतकर किया दमदार प्रदर्शन -फिटनेस मॉडलिंग में लगातार कड़ी मेहनत कर अब
-लुधियाना में 12 से 13 जून तक आयोजित हुए 15वें नेशनल फेडरेशन कप में गोल्ड मेडल जीतकर किया दमदार प्रदर्शन
-फिटनेस मॉडलिंग में लगातार कड़ी मेहनत कर अब तक कई खिताब और मेडल जीतकर अपने टैलेंट को साबित किया
Jagrat Times, गाजियाबाद : आज के दौर में लड़कियां हर क्षेत्र में अपनी धाक जमा रही है। दिन-रात कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने हर पेशे में लड़कों को चुनौतिया पेश की है। कुछ साल पहले तक बॉडी बिल्डिंग में सिर्फ लड़के ही अपना कॅरियर बनाते थे। और लोगों को यह लगता था कि ताकत के इस खेल में लड़कियों को इतनी सफलता नहीं मिल सकती। लेकिन खुशबू यादव जैसी तमाम लड़कियों ने सफल फिटनेस मॉडल बनकर अपनी योग्यता और क्षमता को बखूबी साबित कर दिया।

खुशबू यादव ने दमदार प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आईबीबीएफ) के तत्वावधान में लुधियाना में 12 से 13 जून तक आयोजित हुए 15वें नेशनल फेडरेशन कप में गोल्ड मेडल के साथ मिस इंडिया 2026 का खिताब अपना नाम किया। खुशबू यादव इससे पहले भी कई खिताब और इंटरनेशनल चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। 2024 इंडोनेशिया एशियन चैंपियनशिप में मिस गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। वहीं, मिस एशिया का खिताब भी जीता है। इसके अलावा 2023 और 2025 में सिल्वर मेडल जीतकर अपने कौशल का बेमिसाल प्रदर्शन कर चुकी हैं।

विशेष बातचीत में खुशबू यादव ने बताया कि फिटनेस मॉडल में अपनी पहचान बनाना इतना आसान नहीं था। क्योंकि ताकत और ग्लैमर के इस खेल में बहुत रुपयों की आवश्यकता होती है। रोजाना भरपूर डाइट के साथ ही अच्छे फूड सप्लीमेंट की भी आवश्यकता होती है, जो बहुत महंगे होते हैं। बिना फूड सप्लीमेंट के अच्छी बॉडी बनाना संभव नहीं है। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि अगर फूड सप्लीमेंट की जो चर्चित कंपनियां है, वो प्रायोजित कर देती हैं तो कॅरियर बनाने में सुविधा हो जाती है। कई कंपनियों ने फिनटेस माॅडल को प्रायोजित कर उनकी हौसला बढ़ाया है।