जीएसवीएम मेडिकल की संगोष्ठी में डॉ. दीपिका शुक्ला ने किया भागीदारी
- April 27, 2026
- 0
Jagrat Times,कानपुर : लाजवाब जानकारी और योग्यता के साथ ही अपने अद्भुत बेमिसाल लाजवाब शानदार पढ़ाने के तरीकों के कारण हमेशा चर्चा में चर्चा में रहने वाली महाराणा
Jagrat Times,कानपुर : लाजवाब जानकारी और योग्यता के साथ ही अपने अद्भुत बेमिसाल लाजवाब शानदार पढ़ाने के तरीकों के कारण हमेशा चर्चा में चर्चा में रहने वाली महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज, कानपुर में एसोसिएट प्रोफेसर एवं माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ.दीपिका शुक्ला ने हाल ही में गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज में आयोजित फेफड़ों के बाहर होने वाले तपेदिक और बाल चिकित्सा तपेदिक पर संगोष्ठी में शामिल होकर संबंधित बीमारियों के बारे में विस्तार से जाना और अन्य लोगों को भी इसके बारे में बताकर जागरूक किया।

सूक्ष्मजीव विज्ञान (माइक्रोबायोलॉजी)विभाग मेडिकल कॉलेज, कानपुर के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज की डॉ दीपिका के साथ उनकी अन्य प्रोफेसर साथियों में भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। एक्स्ट्रापल्मोनरी और पीडियाट्रिक ट्यूबरकुलोसिस (तपेदिक) पर आयोजित CME प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने पर सभी को सर्टीफाइड भी किया गया। इस मौके पर डॉ जीएसवीएम कॉलेज के प्रिंसिपल संजय काला, सीएमओ डॉ. हरि दत्त नेमी, डॉ. मधु यादव, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, जीएसवीएम के साथ ही अन्य संकाय सदस्य भी मौजूद थे।
