My City Spirituals

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर पूजन ,अभिषेक एवं सुंदरकांड

  • April 19, 2026
  • 0

अवकाश एवं सवर्ण आयोग गठन की मांग

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर पूजन ,अभिषेक एवं सुंदरकांड

अवकाश एवं सवर्ण आयोग गठन की मांग

    Jagrat Times, Kanpur/ भगवान परशुराम महासभा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पंडित भूपेश अवस्थी जी के मार्गदर्शन में  भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर भगवान परशुराम जी का पूजन अभिषेक पूरी विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।तत्पश्चात संगीतमय सुंदरकांड का पाठ सभी उपस्थित विप्रजनों ने बड़े भाव के साथ किया।हवन आरती के बाद  भोजन प्रसाद ग्रहण कर भगवान परशुराम जी की कृपा व आशीष प्राप्त कर सभी लोग कृतार्थ हुए।
    भूपेश अवस्थी ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग की भगवान विष्णु के छठे अवतार व ब्राह्मणों के वंशज भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाय। 
    महासभा के राष्ट्रीय संयोजक  राजेन्द्र अवस्थी ने सवर्ण आयोग गठन करने की मांग उठाते हुए कहा कि जब देश में  सभी जातियों के अधिकार सुरक्षित रखने हेतु आयोग गठित किए गए हैं तो सवर्णों के लिए भी आयोग गठित किया जाना चाहिए।साथ ही विधर्मियों द्वारा ब्राह्मण बेटियों को टारगेट कर इनका उत्पीड़न व लव जेहाद के नाम पर धर्म परिवर्तन करने वालो के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बना कर  फांसी की सजा का प्रधान किया जाय।
   अभिषेक पूजन एवं सुंदरकांड में प्रमुखरूप से पंडित श्याम नारायण जी शुक्ला,दक्षिण शाखा के अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा जी राजीव दीक्षित,सुधीश शुक्ला राधे राधे, राधे श्याम शुक्ला,अरुण कुमार मिश्रा,कृष्ण कुमार मिश्रा, बी के शुक्ला, आर के मिश्रा,अनिल शुक्ला,राकेश कुमार मिश्रा,राकेश बाजपेई,सुरेंद्र कुमार शुक्ल,दीपक शुक्ला ,,उत्कर्ष शुक्ला,राजेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *