My City Spirituals

भारतीय नव वर्ष गीता संदेश यात्रा का मार्ग में जगह जगह भव्य स्वागत

  • March 19, 2026
  • 0

भूपेश अवस्थी जी के मार्गदर्शन में गीता संदेश यात्रा श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास के प्रयास से निकाली जा रही संदेश यात्रा-महासचिव राजेन्द्र अवस्थी Jagrat Times, Kanpur/ श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास

भारतीय नव वर्ष गीता संदेश यात्रा का मार्ग में जगह जगह भव्य स्वागत

भूपेश अवस्थी जी के मार्गदर्शन में गीता संदेश यात्रा

श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास के प्रयास से निकाली जा रही संदेश यात्रा-महासचिव राजेन्द्र अवस्थी

Jagrat Times, Kanpur/ श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास कानपुर दक्षिण ने आज बृहस्पतिवार को माननीय भूपेश अवस्थी जी के मार्गदर्शन में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम सम्वत 2083 अर्थात 19 मार्च 2026 दिन बृहस्पतिवार को भारतीय नव वर्ष गीता संदेश यात्रा दीप तिराहे से प्रारम्भ होकर नन्दलाल चौराहा,चावला मार्केट चौराहा, फजलगंज लाजपत नगर होते हुए राधा कृष्ण मंदिर (जे के मंदिर) पांडु नगर पहुंची। गीता संदेश यात्रा का मार्ग में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। न्यास द्वारा राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने बताया कि विश्व में सबसे प्राचीन वैज्ञानिक एवं प्रकृति से तादात्म्य रखने वाली भारतीय काल गणना के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ही वैश्विक वनवर्ष का दिन है। शोभा यात्रा का उद्देश्य जन जन को गीता के विचारों से जोड़ना है और नित्य गीता स्वाध्याय हेतु प्रेरित करना है।
महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास के प्रयास से आज पूरे नगर में विभिन्न स्थानों से गीता संदेश यात्रा निकाली जा रही है जिसमें विद्यालय के बच्चों को भी शामिल किया गया है। नगर के सभी मंदिर सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थानों को भगवा ध्वज से सजाया गया है।

    गीता संदेश यात्रा में प्रमुखरूप से महामंत्री राजेन्द्र अवस्थी ,गीता संदेश यात्रा प्रभारी श्री अखिलेश शुक्ला, सुरेंद्र गेरा,राधा कृष्ण त्रिपाठी, पी के त्रिपाठी,अनिल त्रिपाठी, श्याम सुंदर नैतिक,श्याम बिहारी शर्मा, पी के त्रिपाठी, बी के तिवारी, अशोक शास्त्री,शरद मिश्रा,आदि प्रमुखरूप से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *