My City Sports

हर पुरस्कार जीवन में संजीवनी की तरह काम करता है : तनु शुक्ला

  • March 14, 2026
  • 0

-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्टार एथलीट को विशेष रूप से सम्मानित किया गया -कानपुर में अपना खुद का जिम ” स्टूडियो फ्लेक्स फिटज़ट्स”चला रहीं हैं तनु Jagrat Times,

हर पुरस्कार जीवन में संजीवनी की तरह काम करता है : तनु शुक्ला

-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्टार एथलीट को विशेष रूप से सम्मानित किया गया

-कानपुर में अपना खुद का जिम ” स्टूडियो फ्लेक्स फिटज़ट्स”चला रहीं हैं तनु

Jagrat Times, Kanpur/ जब आपके इरादे बुलंद हो तो आपको कोई भी ताकत या मुश्किलें रोक नहीं सकती है। और यह तभी संभव होता है जब आप दिन और रात कड़ी मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य पर हमेशा नजर रखते हैं। और इस बात में और चार चांद लग जाते हैं जब यह काम कोई बेटी करके दिखाती है। कुछ ऐसा ही करके दिखाया है कानपुर की मशहूर एथलीट पावर लिफ्टर तनु शुक्ला ने। ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ के साथ ही अपनी बाजुओं का दम दिखाते हुए तनु शुक्ला ने नारी सशक्तिकरण का नायाब उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पावर लिफ्टिंग में वो मुकाम हासिल कर लिया है जो हर लड़की का सपना होता है। उनके जज्बे और योग्यता की सराहना करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माधवराव सिंधिया स्मारक समिति के तत्वावधान में विशेष रूप से उन्हें सम्मानित किया गया। पुरस्कार व सम्मान पाकर बेहद प्रसन्न तनु शुक्ला ने विशेष बातचीत में बताया कि हर पुरस्कार जीवन में संजीवनी की तरह काम करता है। जब भी आपके काम, गुण, योग्यता और क्षमता का सही मूल्यांकन कर उसकी तारीफ और हौसलाआफजाई की जाती है तो जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। इस प्रकार के सम्मान और पुरस्कार से बेहद प्रेरणा मिलती है और जीवन में नए मुकाम हासिल करने इच्छा और ललक जाग्रत होती है।

कानपुर में अपना खुद का जिम ” स्टूडियो फ्लेक्स फिटज़ट्स”चला रहीं तनु शुक्ला बहुत ही प्रतिभावान स्टार एथलीट हैं। उन्होंने हरिद्वार में 17 से 21 जनवरी तक आयोजित हुई सुब्रतो क्लासिक नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल पावर लिफ्टिंग और ओवरऑल डेड लिफ्ट में शानदार दो गोल्ड जीते थे। तनु शुक्ला का मानना है कि सफलता हासिल करने का कोई भी शार्ट कर्ट रास्ता नहीं होता है। आपको कड़ी मेहनत और लगन के साथ हर दिन जुटना पड़ेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात साझा करते हुए तनु शुक्ला ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि हर बार आप सफल ही हो जाएंगे। आप असफल भी होंगे और फलस्वरूप हताशा और निराशा भी होगी, लेकिन ऐसी कठिन परिस्थितियों में घबराएं नहीं बल्कि धैर्य के साथ अपनी कमियों को दूर कर सफलता की इबारत लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *