एकल आरोग्य फाउन्डेशन ऑफ इण्डिया की बैठक में नये चैप्टर के निर्माण की घोषणा
March 10, 2026
0
411 गाँव में एकल विद्यालय संचालित 90 गॉंवों में आरोग्य सेविका के माध्यम से जागरूकता Jagrat Times, Kanpur/ एकल विद्यालय अभियान के अन्तर्गत आने वाले आरोग्य फाउन्डेशन ऑफ
411 गाँव में एकल विद्यालय संचालित 90 गॉंवों में आरोग्य सेविका के माध्यम से जागरूकता
Jagrat Times, Kanpur/ एकल विद्यालय अभियान के अन्तर्गत आने वाले आरोग्य फाउन्डेशन ऑफ इण्डिया की महत्वपूर्ण बैठक हेरिटेज होम, स्वरूप नगर में आयोजित हुयी। जिसमें कानपुर चैप्टर के निर्माण एवं नये सदस्यों को जोड़ने की घोषणा हुयी।
फाउंडेशन के ट्रस्टी डॉ उमेश पालीवाल ने बताया कि एकल अभियान के अन्तर्गत 1 लाख दूरस्थ गॉवों में एवं बनवासी क्षेत्रों में एक स्वयंसेवी आचार्य के माध्यम से 25-30 बच्चों को सायंकाल 3 घंटे की शिक्षा दी जाती है। इस विशेष सेवा कार्य हेतु राष्ट्रपति महोदय द्वारा एकल अभियान को भारत रत्न के बाद सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार गांॅधी शान्ति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। एकल अभियान पूरे भारत में शिक्षा, चिकित्सा, संस्कार, स्वावलम्बन व जागरण के कार्यों में बिना सरकारी सहायता के निरन्तर कार्य कर रहा है।
कानपुर अंचल (एक जिले के बराबर का क्षेत्र) में 411 गाँव में एकल विद्यालय संचालित हैं तथा 90 गॉंवों में आरोग्य सेविका के माध्यम से गॉवों में स्वास्थय के प्रति जागरूकता , रोग से बचाव, खानपान, दिनचर्या को ठीक कर व स्वास्थय परीक्षण द्वारा समय से रोग की पहचान पर गॉवों में उपलब्ध हर्बल चिकित्सा के माध्यम से उपचार तथा सरकारी संसाधनों का बेहतर सद्पयोग एवं टेली मेडिसिन द्वारा दूर उपलब्ध चिकित्सकों को विस्तार देने व पूरे अभियान को व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिये सायंकाल आरोग्य फाउन्डेशन के कानपुर चैप्टर निर्माण के लिये नये सदस्यों को जोडा गया तथा उन्हे 3 से 4 माह में योजना को भली-भॉति समझने व विधिवत् चैप्टर गठन के लिये प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम के पूर्व संस्था के ट्रस्टी, केन्द्रीय अधिकारी व चिकित्सकों ने मिलकर आगामी वर्ष भर की योजना आरोहम (वरिष्ठ नागरिक गृह) हैप्पीनेस होम बिठूर में बनायी तथा निकट के गॉव विष्णुपुर में संचालित योजना का निरिक्षण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमेरिका से आये डा0 राकेश गुप्ता व डा0 सच्चिरतन, कोलकाता से आये श्री रमेंश महेश्वरी व मनोज मोदी, रॉची से डा0 मुकुल भाटिया, बैंगलोर से श्रीमती सरिता भंसाली, कानपुर से डा0 रीता मित्तल, श्री सुभाष गुप्ता, श्री अवधबिहारी मिश्र, श्री ध्रुव रूइया, श्री अरविन्दर गगन भाटिया, श्री प्रेम त्रिपाठी, श्री राजेश ग्रोवर, श्री नन्द किशोर अग्रवाल, श्री मुकेश पालीवाल, श्री नरेश महेश्वरी, श्री अभिषेक अग्रवाल, पूर्व जिला जज सत्येन्द्र्र सिंह, श्री अनिल गुप्ता, डा0 योगेश निगम, डा0 दीपक श्रीवास्तव, श्री सचिन सारडा श्रीमती अलका अग्रवाल, श्री मनीष लखोटिया, श्री संजीव जैन, श्री प्रमोद कुमार पाण्डेय, श्री योगेश पालीवाल, श्री टी0 एन0 अग्रवाल, मेजर चरनजीत मेहरा आदि रहे।