श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास की बैठक में गीता संदेश यात्रा निकालने पर सहमति
March 8, 2026
0
कई स्थानों निकाली जाएगी गीता संदेश यात्रा -महासचिव राजेन्द्र अवस्थी Jagrat Times, Kanpur/ श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास कानपुर दक्षिण की बैठक आज रविवार को माननीय भूपेश अवस्थी जी की
कई स्थानों निकाली जाएगी गीता संदेश यात्रा -महासचिव राजेन्द्र अवस्थी
Jagrat Times, Kanpur/ श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास कानपुर दक्षिण की बैठक आज रविवार को माननीय भूपेश अवस्थी जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमे चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम सम्वत 2083 अर्थात 19 मार्च 2026 दिन गुरुवार को भारतीय नव वर्ष गीता संदेश यात्रा निकालने पर चर्चा हुई और तय हुआ कि कानपुर दक्षिण में कई स्थानों से शोभा यात्रा प्रारंभ होकर दीप तिराहे पर एकत्र होगी उसके बाद भव्य शोभा यात्रा जे के मंदिर पाण्डु नगर जहां भारतीय नव वर्ष सांस्कृतिक संध्या महोत्सव आयोजित किया गया है । अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने बताया कि विश्व में सबसे प्राचीन वैज्ञानिक एवं वैदिक भारतीय काल गणना के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा ही वैश्विक वनवर्ष का दिन है। शोभा यात्रा का उद्देश्य जन जन को गीता के विचारों और नित्य गीता स्वाध्याय से जोड़ना है।
महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि कानपुर दक्षिण से भारतीय नववर्ष गीता संदेश यात्रा कई स्थानों निकाली जाएगी।इस बार कुछ नए स्थानों जैसे हनुमान मंदिर बर्रा -२,रतन लाल नगर,विद्यार्थी मार्केट,गोविंद नगर आदि से निकाली जाएगी ।यात्रा का समापन जे के मंदिर में भारतीय नववर्ष सांस्कृतिक संध्या महोत्सव के रूप में होगा। यात्रा को भव्यता प्रदान करने के लिए विद्यालय से बच्चो की झांकी, वाहनों को सजाना,ध्वनि विस्तारक वाहन, यात्रा मार्ग व मंदिरों को झंडे, बैनर, पोस्टर आदि से सजाया जाएगा। श्री अखिलेश शुक्ला प्रबन्ध निदेशक कामद ग्रुप ने बताया कि हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा स्कूलों से झांकी और बच्चों को गीता संदेश यात्रा मे जोड़ने का प्रयास किया जाय।
बैठक में प्रमुखरूप से गीता संदेश यात्रा प्रभारी श्री अखिलेश शुक्ला, राजेन्द्र अवस्थी,सुरेंद्र गेरा,राधा कृष्ण त्रिपाठी,श्याम सुंदर नैतिक, जयराम दुबे, श्याम बिहारी शर्मा, वी के दीक्षित, डॉक्टर अनुपम भरत शर्मा,लखन लाल शर्मा, सी पी पाण्डेय,चिंतामणि मिश्रा,सत्य प्रकाश त्रिपाठी,पप्पन मिश्रा,विपुल शाह,राज कुमार शर्मा,आदि प्रमुखरूप से उपस्थित रहे।