Spirituals State

उत्तराखंड के राज्यपाल ने जयपुर की दीप्ति को “श्री चक्र सम्मान ” से किया पुरस्कृत

  • February 1, 2026
  • 0

-डॉ दीप्ति शर्मा ने घर परिवार और जयपुर के लोगों को समर्पित किया पुरस्कार -हौसला आफजाई करने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए जाहिर की प्रसन्नता

उत्तराखंड के राज्यपाल ने जयपुर की दीप्ति को “श्री चक्र सम्मान ” से किया पुरस्कृत

-डॉ दीप्ति शर्मा ने घर परिवार और जयपुर के लोगों को समर्पित किया पुरस्कार

-हौसला आफजाई करने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए जाहिर की प्रसन्नता

Jagrat Times, देहरादून : लगातार अपने टैलेंट, ज्ञान और अनुभव से मील का पत्थर स्थापित कर रहीं जयपुर की मशहूर टीवी एंकर, टैरो कार्ड एक्सपर्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉ. दीप्ति शर्मा के करियर में एक और उपलब्धि शाम हो गई है। उत्तराखंड में ज्योतिष महाकुंभ में जयपुर से डॉ दीप्ति शर्मा को, ज्योतिष और टैरो कार्ड के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु
“श्री चक्र सम्मान ” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्ट. जनरल (रि.) गुरमीत सिंह जी ने दिया | गौरतलब है कि डॉ. दीप्ति शर्मा पिछले कई वर्षों से मीडिया के क्षेत्र के साथ साथ आध्यात्मिक विषयों पर भी कार्य कर रही हैं, इन्होने कई मंत्रों को भी भजन संगीत में पिरोया है |

वर्तमान में डॉ. दीप्ति कई टीवी चैनल के साथ जुड़ कर बतौर ऐंकर काम कर रही है और ज्योतिष विज्ञान और टैरो कार्ड पर टीवी और सोशल मीडिया के लिए कार्यक्रम भी कर रहीं हैं | यह सम्मान पाकर बेहद प्रसन्न डॉ दीप्ति शर्मा ने विशेष बातचीत में बताया कि यह पुरस्कार मैं अपने घर परिवार और जयपुर के लोगों को समर्पित करना चाहूंगी जिन्होंने हर वक्त मेरी हौसला आफजाई कर मेरा साथ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *