मुदित ने 5 मिनट के कम समय में दो अंकों के जोड़ का बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड
- January 11, 2026
- 0
Jagrat Times, Kanpur/ गुरुग्राम के निवासी डॉक्टर वसुधा शर्मा एवं नितिन शर्मा के पुत्र मुदित शर्मा बचपन से ही अपनी प्रतिभा के लिए जाने जाते आए हैं। बचपन
Jagrat Times, Kanpur/ गुरुग्राम के निवासी डॉक्टर वसुधा शर्मा एवं नितिन शर्मा के पुत्र मुदित शर्मा बचपन से ही अपनी प्रतिभा के लिए जाने जाते आए हैं। बचपन में ही उन्हें कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं ,लेकिन इस बार उन्होंने परिवार का और गुरुग्राम का नाम रोशन कर दिया है । उन्होंने 5 मिनट में सबसे कम समय में दो संख्या के दो अंकों के जोड़ को सबसे तेज़ जोड़कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कर लिया है। इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में रिकॉर्ड होल्डर ही एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी शामिल होते हैं। मुदित यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बालक बन गए हैं। जिन्होंने दो अंकों का सबसे फास्ट जोड़ किया है, इसलिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की तरफ से उन्हें ग्रैंड मास्टर की उपाधि दी गई है, जिसके सर्टिफिकेटस प्रोसेस मे हैं।
इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में उनकी 71 अलग-अलग तरह की चित्रकला को भी सारहा है और उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अचीवर एवं उनका पांच मिनट मे में 104 इंग्लिश विलोम शब्द का ज्ञान के लिए भी उन्हें आइबीआर अचीवर डेटाबेस में शामिल किया है ।
इस वर्ष साइंस ओलंपियाड में भी उन्होंने इंग्लिश और सामान्य ज्ञान में भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।
मुदित की इस उपलब्धि के लिए उनके परिवार जनों ने नगर वासियों ने और शिक्षकों ने बहुत बधाई संदेश भेजें हैं और की माता डॉक्टर शर्मा को भी बधाई देते हुए लोगों ने कहा कि मुदित शर्मा की इस उपलब्धि के लिए उनकी माता की मेहनत दिखाई देती है। मार्ग दर्शक रही श्रीमती आशा सिंह ने भी मुदित के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत आशीर्वाद दिए।