Health My City

त्वचा रोग होने पर घबराइए नहीं, होम्योपैथिक डॉक्टर मधुलिका के पास कारगर इलाज,

  • January 5, 2026
  • 0

-असाध्य रोगों के सफल इलाज के कानपुर और आसपास जिलों में मशहूर हैं सीनियर होम्योपैथिक फिजिशियन डॉक्टर मधुलिका शुक्ला -उन्होंने कहा, नियमित दवा चिकित्सक की महत्वपूर्ण सलाह व

त्वचा रोग होने पर घबराइए नहीं, होम्योपैथिक डॉक्टर मधुलिका के पास कारगर इलाज,

-असाध्य रोगों के सफल इलाज के कानपुर और आसपास जिलों में मशहूर हैं सीनियर होम्योपैथिक फिजिशियन डॉक्टर मधुलिका शुक्ला

-उन्होंने कहा, नियमित दवा चिकित्सक की महत्वपूर्ण सलाह व परहेज करने से हर बीमारी से मिल जाता है छुटकारा

-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने होम्योपैथिक उपचार में देर से स्वस्थ होने का भ्रम को दूर कर सही जानकारी दी

Jagrat Times, कानपुर : कुछ लोग अपने काम से समाज में एक आदर्श प्रस्तुत कर दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करते हैं। कुछ ऐसा ही करके दिखाया है कानपुर और आसपास जिलों में मशहूर होम्योपैथिक डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने। एक सफल व प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ होने के साथ ही उन्होंने अपनी दवा, इलाज के तरीके व मरीज से अद्भुत संवाद के जरिए कई असाध्य रोगों को भी जड़ से खत्म कर दिया है। मरीजों के असाध्य रोगों को जड़ से खत्म कर मानसेवा करने के लिए डॉक्टर मधुलिका शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सहित कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिल चुके हैं। पिछले कई वर्षों से कानपुर में आवास विकास केशव पुरम स्थित कल्याणपुर में नूतन होम्योपैथिक क्लीनिक चला रहीं डॉक्टर मधुलिका शुक्ला कानपुर शहर का गौरव हैं। उन्होंने मेडिकल जगत में अपने काम से एक नई मिसाल कायम की है। महिला रोग में विशेषज्ञता हासिल होने के साथ ही त्वचा संबंधित गंभीर बीमारियों को ठीक किया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि त्वचा संबंधित रोग ठीक होने के बाद शरीर पर कुछ न कुछ दाग जरूर छूट जाते हैं। पर डॉक्टर मधुलिका के इलाज के अद्भुत तरीके से बीमारी के ठीक होने के बाद शरीर पर कहीं भी दाग नहीं रहते हैं।

महिलाओं में पीसीओडी, पीसीओएस, ओवेरियन सिस्ट, ब्रेस्ट सिस्ट, चॉकलेट सिस्ट, अनियमित पीरियड्स व इनफर्टिलिटी के रोग पर चर्चा करते हुए डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने बताया कि मेरे लिए तो हर मरीज बहुत ही महत्वपूर्ण है। मेरी क्लीनिक में कानपुर के आसपास के जिलों से भी काफी मरीज आते हैं। जिसमें उनका समय और पैसा भी लगता है। इसलिए मैं हर मरीज को पर्याप्त समय देती हूं ताकि वह अपनी बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी दे सके और उसी के अनुरूप ही मैं दवा देने के साथ ही महत्वपूर्ण परहेज व अन्य सलाह भी देती हूं। जो भी मरीज चिकित्सक की सभी सलाह और दवा का नियमित अनुशरण करता है। वह जल्द से जल्द ठीक हो जाता है और उसका यह भ्रम भी दूर हो जाता है कि होम्योपैथिक इलाज में बीमारी के ठीक होने में काफी समय लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *