जम्मू की मशहूर फिटनेस मॉडल मोनिका ने गोल्ड के साथ ही सिल्वर भी जीता
- December 29, 2025
- 0
एसजीएफ क्लासिक महिला बिकनी चैंपियनशिप में गोल्ड, एफएमए क्लासिक चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता -अपनी सफलता का श्रेय पति और कोच को दिया, मेहनत ही सफलता की कुंजी
एसजीएफ क्लासिक महिला बिकनी चैंपियनशिप में गोल्ड, एफएमए क्लासिक चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता
-अपनी सफलता का श्रेय पति और कोच को दिया, मेहनत ही सफलता की कुंजी
Jagrat Times, जम्मू / जब भी कोई चुनौतियों से हार नहीं मानकर लगातार कड़ी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य पर नजर रखता है तो उसे हर सूरत में सफलता जरूर मिलती है। इसका ताजा उदाहरण प्रस्तुत किया है जम्मू-कश्मीर की मशहूर फिटनेस मॉडल मोनिका गुप्ता ने । मोनिका ने अपनी काबिलियत, योग्यता और क्षमता की बदौलत जम्मू के अलावा भी कई राज्यों में अपनी विशेष पहचान बनाई है। वह लगातार एक से बढ़कर एक उपलब्धियां हासिल करके समाज के लिए मिसाल पेश कर रहीं हैं। उनकी उपबलब्धियां युवाओं खासतौर पर महिलाओं और लड़कियों के लिए प्रेरणात्मक है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मोनिका गुप्ता फिटनेस एवं बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में पदक जीतकर युवाओं खासतौर पर महिलाओं को हमेशा फिट और ऊर्जावान बना रहने के लिए मोटिवेट भी करती रहतीं है।

अभी हाल ही में जालंधर में संपन्न हुई एसजीएफ क्लासिक महिला बिकनी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर कई खिलाड़ियों के बीच दमदार प्रदर्शन किया। इसके असावा लखनऊ में संपन्न में हुई एफएमए क्लासिक 4.0 महिला फिजिक चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर सबको तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। इतना ही नहीं 20 दिसंबर को दिल्ली में मिस यूनिवर्स चैंपियनशिप में भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। अपने सभी मेडल, पुरस्कार और उपलब्धियों का क्रेडिट उन्होंने पति और कोच को देते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई भी शॉर्टकट नहीं होता है। सफलता की एकमात्र कुंजी है सिर्फ और सिर्फ कड़ी मेहनत और लगन। स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए मोनिका गुप्ता ने कहा कि हमेशा पर्याप्त नींद के साथ ही संतुलित आहार करना और नियमित एक्सरसाइज करना अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।

स्टार एथलीट मोनिका गुप्ता की अन्य उपलब्धियां
मिस वर्ल्ड में एथलेटिक फिजिक में 5वां स्थान
मिस नॉर्थ इंडिया स्वर्ण पदक 2017
मिस नॉर्थ इंडिया रजत पदक 2017 (मॉडल फिजिक)
मिस जम्मू-कश्मीर स्वर्ण पदक 2017 (मॉडल फिजिक)
मिस जम्मू-कश्मीर स्वर्ण पदक 2019 (मॉडल फिजिक)
मिस नॉर्थ इंडिया रजत पदक 2019 (मॉडल फिजिक)
मिस इंडिया कांस्य पदक 2020 (मॉडल फिजिक)