Sports

गाजियाबाद की नेटबाल खिलाड़ी खुशबू विशेष पुरस्कार से सम्मानित

  • December 29, 2025
  • 0

-नेटबाल के साथ ही फिटनेस मॉडलिंग में धाक जमाने वाली खिलाड़ी खुशबू को सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में मिला सम्मान –खुशबू यादव के साथ ही दो अन्य नेटबाल

गाजियाबाद की नेटबाल खिलाड़ी खुशबू विशेष पुरस्कार से सम्मानित

-नेटबाल के साथ ही फिटनेस मॉडलिंग में धाक जमाने वाली खिलाड़ी खुशबू को सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में मिला सम्मान

खुशबू यादव के साथ ही दो अन्य नेटबाल खिलाड़ियों विभाग चौधरी और संजना चौधरी को भी मिला पुरस्कार, अपने प्रदर्शन से सभी को किया प्रभावित
Jagrat Times, Kanpur/ लगातार कड़ी मेहनत और लगन की बदौलत कुछ लोग कई क्षेत्रों में महारथ हासिल करके बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। कुछ ऐसा ही करके दिखाया है गाजियाबाद की खुशबू यादव ने। खुशबू यादव एक कामयाब और चर्चित खिलाड़ी हैं। फिटनेस मॉडलिंग में अपनी धाक जमा कर कई पदक जीतने के साथ ही नेटबाल में भी एक सफल खिलाड़ी है। उनकी योग्यता, क्षमता और अनुभव को देखते हुए सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस मौके पर दो अन्य नेटबाल खिलाड़ियों विभाग चौधरी और संजना चौधरी को भी सम्मानित किया गया। अपना सफलता पर बेहद प्रसन्न खुशबू यादव ने विशेष बातचीत में बताया कि आज के दौर में लड़कियां हर क्षेत्र में अपनी धाक जमा रही है।

दिन-रात कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने हर पेशे में लड़कों को चुनौती पेश की है। कुछ साल पहले तक बॉडी बिल्डिंग में सिर्फ लड़के ही अपना कॅरियर बनाते थे। और लोगों को यह लगता था कि ताकत के इस खेल में लड़कियों को इतनी सफलता नहीं मिल सकती। लेकिन मेरी जैसी तमाम लड़कियों ने सफल फिटनेस मॉडल बनकर अपनी योग्यता और क्षमता को बखूबी साबित कर दिया। खुशबू यादव ने बताया कि फिटनेस मॉडल में अपनी पहचान बनाना इतना आसान नहीं था। क्योंकि ताकत और ग्लैमर के इस खेल में बहुत रुपयों की आवश्यकता होती है। रोजाना भरपूर डाइट के साथ ही अच्छे ‍फूड सप्लीमेंट की भी आवश्यकता होती है, जो बहुत महंगे होते हैं। बिना फूड सप्लीमेंट के अच्छी बॉडी बनाना संभव नहीं है। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि अगर फूड सप्लीमेंट की जो चर्चित कंपनियां है, वो प्रायोजित कर देती हैं तो कॅरियर बनाने में सुविधा हो जाती है। कई कंपनियों ने फिटनेस मॉडल को प्रायोजित कर उनकी हौसला बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *