Health My City

सर्दियों में अक्सर लोग आलस के कारण साफ-सफाई में करते हैं लापरवाही: डॉ.दीपिका

  • December 28, 2025
  • 0

अक्सर ठीक से हाथ नहीं धोने से दूषित पदार्थ के मुंह के माध्यम से शरीर में जाने से बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा -सर्दियों में विशेष तौर

सर्दियों में अक्सर लोग आलस के कारण साफ-सफाई में करते हैं लापरवाही: डॉ.दीपिका

अक्सर ठीक से हाथ नहीं धोने से दूषित पदार्थ के मुंह के माध्यम से शरीर में जाने से बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा

-सर्दियों में विशेष तौर पर गुनगुने पानी का प्रयोग साफ-सफाई और नहाने आदि में प्रयोग करना चाहिए

Jagrat Times, Kanpur/ जब भी मौसम में बदलाव होता है तो इसका सबसे ज्यादा असर शरीर व स्वास्थ्य पर ही पड़ता है। इस लिहाज से स्वास्थ्य संबंधित आवश्यक बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। इस विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ दीपिका शुक्ला ने बताया कि सर्दियों में साफ सफाई का सौ फीसदी पालन कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसका सबसे प्रमुख कारण है आलस आना और यह आलस मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट हो जाती है इसलिए शरीर को आराम करना ज्यादा पसंद होता है। इसके कारण हम साफ सफाई के साथ ही स्वास्थ्य संबंधित चीजों पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पाते हैं।

डॉ दीपिका शुक्ला ने बताया कि ठंडे मौसम के कारण बहुत अधिक ठंडा पानी होने से कभी-कभी हाथ ठीक से नहीं धोने की लापरवाही कर बैठते हैं। ऐसा करने से जो हाथ के माइक्रोब्स होते हैं, जो हमारे मुंह में चले जाते हैं और इस कारण हम कॉन्टेमिनेशन यानी दूषित हो जाते हैं। फलस्वरूप दूषित पदार्थ मुंह के माध्यम से शरीर में प्रवेश करने से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है इसलिए हमें ध्यान रखना चाहिए कि हाथों को हमेशा रगड़ रगड़ अच्छे से ही धोना चाहिए ताकि वे पूरी तरह से स्वच्छ और साफ हो। हाइजीन और पर्सनल हाइजीन को प्रॉपर
करना है।

सर्दियों में खुद को स्वच्छ और साफ रखने के महत्वपूर्ण टिप्स

1.गुनगुने पानी का प्रयोग : हैंड वॉश के लिए गुनगुने पानी का ही प्रयोग करना चाहिए

  1. सैनिटाइजरः हैंड सैनिटाइजर का विशेष तौर पर प्रयोग करना चाहिए जब पानी ठंडा अधिक हो।
  2. कपड़ों को सैनिटाइज करना: कपड़ों को इंफेक्शन से बचाव करने के लिए सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
  3. रोज साफ और स्वच्छ कपड़े पहनें : हमेशा प्रतिदिन स्वच्छ और साफ कपड़े ही पहनने चाहिए।
  4. हाथों की देखभाल: हैंड क्रीम या मॉइस्चराइजर प्रयोग करो, ताकि हाथ सूखे नहीं

बीमारियों से बचाव के तरीके

  1. जर्म्स से बचावः हैंड वॉश और सैनिटाडजर से जर्म्स को खत्म करो
  2. दूषित होने से बचावः दूसरे लोगों से दूरी बनाओ, खासकर जब वो खांसते या छींकते हों।
  3. इम्यूनिटी बढ़ाओ: हेल्दी डाइट लो, विटामिन सी और जिंक का सेवन भी नियमित हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *