डेंटल कॉलेज के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में छात्रों ने समाजसेवा की ली शपथ
- December 24, 2025
- 0
-डॉ.दीपिका शुक्ला समेत अन्य प्रोफेसर ने सफल इंसान बनने के साथ ही सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन करने की सलाह दी -कड़ी मेहनत और लगन से अपने कार्य से
-डॉ.दीपिका शुक्ला समेत अन्य प्रोफेसर ने सफल इंसान बनने के साथ ही सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन करने की सलाह दी
-कड़ी मेहनत और लगन से अपने कार्य से घर परिवार और समाज का नाम रोशन करने की महत्वपूर्ण सलाह दी
Jagrat Times, Kanpur/ महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज में में मंगलवार को छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनमें नई ऊर्जा का संचार किया गया। इस अवसर पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन के दौरान छात्रों को 2025-26 कॉलेज की पढ़ाई, BDS पाठ्यक्रम और कॉलेज के बारे में विस्तार से चर्चा कर उनके उज्जवल भविष्य की नींव रखी गई। इस मौके पर इंस्टीट्यूट के छात्रों ने शपथ लेते हुए प्रण किया कि वो हमेशा ईमानदारी से पढ़ाई लिखाई करके अपना भविष्य उज्जवल बनाएंगे। और एक सफल डॉक्टर बनकर हर कीमत पर समाज की सेवा करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये गये, प्रोफेसर और स्टाफ से विस्तार से चर्चा हुई और सभी छात्रों को कॉलेज की आईडी दी गई।

एसोसिएट प्रोफेसर डॉ दीपिका शुक्ला सहित अन्य प्रोफेसर ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शिक्षा के साथ ही सामाजिक दायित्व और सरोकार की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि अपनी ज्ञान और योग्यता से माता-पिता का नाम रोशन करें। सभी छात्रों और शिक्षकों व स्टाफ ने कॉलेज के डायरेक्टर और प्रिंसिपल की उपस्थिति में शपथ लेकर कहा कि वो ईमानदारी से काम करेंगे और कॉलेज और घर-परिवार का नाम रोशन करेंगे। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में सरस्वती वंदना और रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुई।
