कोविड ने हमें जो सिखाया था, उसे भूलना नहीं चाहिए : डॉ दीपिका
- December 24, 2025
- 0
-महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ दीपिका शुक्ला ने स्वास्थ्य में लापरवाही पर चिंता जताई -बीमारियों से बचने के लिए साफ सफाई के साथ ही संयमित
-महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ दीपिका शुक्ला ने स्वास्थ्य में लापरवाही पर चिंता जताई
-बीमारियों से बचने के लिए साफ सफाई के साथ ही संयमित जीवन जीने की अदालत डालनी होगी
-स्टेरिलाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग और हाइजीन का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, इसका पालन करना जरूरी
Jagrat Times, Kanpur/ कानपुर: धीरे-धीरे दिसंबर महीना समाप्त होने को है और नया वर्ष का आगमन हो रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार मौसम के बदलाव के चलते ठंड और शीत लहर के कारण ठिठुरन भी बढ़ रही है। लगातार मौसम में हो रहे बदलाव और इस मौसम में कैसी होनी चाहिए जीवन शैली, इस पर विस्तार से चर्चा करते हुए कानपुर के महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ दीपिका शुक्ला ने बताया कि सर्दियों का मौसम आते ही जकाम-खांसी की वजह से
कोविड की यादें फिर से ताजा हो जाती हैं। कोविड ने हमें बह़त कुछ सिखाया, जैसे स्टेरिलाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग और हाइजीन का महत्व। पूरे विश्व में उन दिनों व्याप्त हुई इस महामारी ने हम सबको सिखाया कि कैसे खाने से पहले और बाद में हाथ धोने हैं, चीजों को ढककर रखने हैं, और वातावरण में कंटैमिनेशन यानी वायरस कैसे फैलता है।

डॉ दीपिका शुक्ला ने बताया कि कोविड के दौरान हमने हेल्दी रहने के लिए घर का ही खाना खाया जबकि बाजार की चीजें कम कर दिया या खाना ही बंद कर दिया। इसके अलावा एक-दसरे की मदद भी की। सबसे महत्वपूर्ण होने के साथ ही सर्वाधिक चिंता की बात यही है कि जैसे ही कोविड खत्म हुआ, हमने फिर से वही पुरानी आदतें शुरू कर दीं। ऐसा हम सबको कतई नहीं करना चाहिए। ऐसा करके हम खुद के अलावा अपने परिवार को भी गंभीर बीमारियों के चपेट में आने का रास्ता बना रहे हैं। इतनी बड़ी महामारी से सबक लेने के बावजूद अब हम फिर से बिना कि सुरक्षा के खूले में खाना खा रहे हैं, हाथ नहीं धो रहे, और हाइजीन यानी शुद्धता की अनदेखी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गौर करने वाली बात यह है कि कोविड ने हमें जो सिखाया था, उसे भूलना नहीं चाहिए। हमें अपनी आदतों को बदलना होगा और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना होगा। हम सभी के अंदर यही कमी है जब चीजें बहुत बिगड़ने लगती है तभी उसमें सुधार करते हैं। यह रवैया हम लोगों ने स्वास्थ्य में भी अपना रखा है। कुल मिलाकर हमें यदि बीमारियों से बचना है तो साफ सफाई के साथ ही संयमित जीवन जीने की अदालत डालनी होगी। इसके अलावा सुबह टहलने और योग करने के साथ ही एक्सरसाइज करने की आदत भी डालनी होगी ताकि हम हमेशा फिट और ऊर्जावान बने रहें।