Health Sports

पंजाब की बॉडी बिल्डर प्रीति अरोड़ा का दुबई प्रो शो में जलवा

  • December 23, 2025
  • 0

-18 देशों के बीच खड़े मुकाबले में भारत की ओर से खेलते हुए खिताब जीतकर धाक जमाई -अपनी जीत और खिताब का श्रेय मां और कोच को लेकर

पंजाब की बॉडी बिल्डर प्रीति अरोड़ा का दुबई प्रो शो में जलवा

-18 देशों के बीच खड़े मुकाबले में भारत की ओर से खेलते हुए खिताब जीतकर धाक जमाई

-अपनी जीत और खिताब का श्रेय मां और कोच को लेकर कहा, मेरी मां ने मुझे काबिल बनाया

Jagrat Times, Kanpur/ अगर आपके अंदर टैलेंट हो तो उसे कोई रोक नहीं सकता है। दुनिया के सामने एक दिन आपकी प्रतिभा उभरकर सामने आ ही जाती है। कुछ ऐसा ही करके दिखाया है पंजाब की बहुत खूबसूरत बहुचर्चित बहुमुखी प्रतिभा की धनी बॉडी बिल्डर व जिम वर्कआउट फिटनेस ट्रेनर प्रीति अरोड़ा ने। लगातार कड़ी मेहनत और लगन की बदौलत प्रीति अरोड़ा रोज नए आयाम लिख रहीं हैं। उन्होंने अपनी योग्यता और क्षमता का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 28 अप्रैल को दुबई में आयोजित प्रो शो में ओवरऑल टाइटल जीता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस चैंपियनशिप में भारत देश की ओर से एकमात्र खिलाड़ी प्रीति अरोड़ा ने अपनी धाक जमाते हुए

18 देशों की खिलाड़ियों को मात देते हुए खिताब हासिल कर लिया। विशेष बातचीत में प्रीति अरोड़ा ने बताया कि मेरी योग्यताएं, खिताब, प्रसिद्धि और क्षमता को देखते हुए दुबई जिम से जॉब का भी ऑफर आया है। मुझे दुबई बैंकॉक थाईलैंड और मलेशिया की यात्रा करने की भी सुविधा दी गई है। यह मेरी तीन साल की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है जो मैं इस मुकाम पर पहुंची हूं। अपनी उपलब्धियों का श्रेय मां और कोच को देते हुए प्रीति अरोड़ा ने कहा कि मेरी सफलता के पीछे मेरी मां का बहुत बड़ा योगदान है। उसने पिता की अनुपस्थिति में बहुत सारे कष्ट सहते हुए मेरी शानदार परवरिश करके मुझे एक काबिल इंसान और खिलाड़ी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *