Health My City

डॉक्टर मधुलिका शुक्ला के इलाज से दंपत्ति के घर गूंजी किलकारी

  • December 19, 2025
  • 0

-उम्मीद खो चुकी कल्याणपुर की युवती और उनके परिवार के लिए वरदान साबित हुई सीनियर होम्योपैथिक फिजिशियन -अपने अद्भुत होम्योपैथिक इलाज के तरीकों से अब तक कई निसंतान

डॉक्टर मधुलिका शुक्ला के इलाज से दंपत्ति के घर गूंजी किलकारी

-उम्मीद खो चुकी कल्याणपुर की युवती और उनके परिवार के लिए वरदान साबित हुई सीनियर होम्योपैथिक फिजिशियन

-अपने अद्भुत होम्योपैथिक इलाज के तरीकों से अब तक कई निसंतान दंपत्तियों को दिया है संतान सुख

-घर और आंगन के सूनेपन को दूर करने के लिए लाभान्वित दंपत्तियों ने डॉक्टर मधुलिका को दिया भगवान का दर्जा

-इलाज के साथ ही मरीज में विश्वास और भरोसा जगाने की अद्भुत कला जानती हैं डॉक्टर मधुलिका

Jagrat Times, Kanpur/ जीवन में चाहे कितने भी सुख हो लेकिन बच्चों से बढ़कर कोई सुख नहीं होता है। सबसे बड़ी खुशी तभी मिलती है जब कोई माता-पिता बनता है, लेकिन वर्तमान समय में अनियमित दिनचर्या के कारण अक्सर लोग बीमार पड़ जाते हैं। परिणामस्वरूप उनकी शारीरिक क्षमता भी क्षीण होती जाता है। ऐसे परिस्थितियों में फिर माता-पिता बनने का सुख लेना भी मुश्किल हो जाता है।
ऐसे ही लोगों के लिए कानपुर और आसपास जिलों में मशहूर सीनियर होम्योपैथिक फिजिशियन डॉक्टर मधुलिका शुक्ला वरदान साबित हुईं हैं। डॉक्टर भगवान होते हैं…इन पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने अपने अद्भुत इलाज के तरीकों से अब तक कई सूनी गोद को भरकर उनके घर-आंगन में किलकारियां गूंजने में अहम भूमिका निभाई। जहां अन्य विधा में निसंतान दंपत्तियों से अधिक से अधिक पैसे लिए जाने के बावजूद सकारात्मक परिणाम नहीं आते हैं। वहीं, डॉक्टर मधुलिका के ‘गोल्डन हैंड’ की बदौलत निसंतान दंपत्तियों को वह खुशी मिलती है जिसे वो कुछ शब्दों में बयां नहीं कर पाते हैं।
डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने बताया कि कल्याणपुर की 24 साल की युवती पीसीओएस की मरीज थी, इस वजह से वह मां नहीं बन पा रही थी। फलस्वरूप वह बहुत ही परेशान रहती थी। एक दिन वह मेरे क्लीनिक आई और अपनी समस्या बताकर मुझसे इलाज शुरू कराया। उसे अनियमित मासिक धर्म और कुछ अन्य जटिलताएं थीं।

मेरे द्वारा पीसीओएस के लिए किए गए होम्योपैथिक उपचार से वह कुछ ही समय में लगभग तीन महीने में ही ठीक हो गईं और इसके बाद समय आने पर मां भी बन गईं। आज मां और बच्चा दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं। कल्याणपुर की इस युवती और उसके पति ने मेरा तहे दिल से आभार और धन्यवाद देते हुए कहा कि आपकी बदौलत ही मेरे जीवन में खुशियां आईं हैं। आपसे इलाज कराने के बाद मुझे भगवान के बाद डॉक्टर और होम्योपैथिक पर पूरा विश्वास हो गया है। बेहद प्रसन्न दंपति ने कहा कि मुझे यह कहने में कतई गुरेज नहीं है कि होम्योपैथिक में हर बीमारी का कारगर इलाज है, बस सही समय पर जानकार डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है।
कल्याणपुर के दंपत्ति के माता-पिता बनने बेहद खुशी जाहिर करते हुए डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने बताया कि जब यह दंपत्ति हमारे पास आए थे तो उनकी बातचीत से यही झलक रहा था कि वो उम्मीद खो चुके हैं और शायद कभी भी माता-पिता बनने का सुख नहीं ले पाएंगे। उनके जीवन में शायद बच्चे का प्यार लिखा ही नहीं है। पर डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने उनको धैर्य रखने के साथ ही भरोसा भी दिलाया कि आप एक दिन माता-पिता जरूर बनेंगे, बस मेरी दवाइयों को नियमित समय पर खाने के साथ ही जो भी परहेज बताया जाए, उसका सौ फीसदी पालन कीजिए। आखिर एक दिन डॉक्टर मधुलिका शुक्ला पर दंपत्ति का विश्वास रंग लाया और उन्हें संतान सुख की प्राप्ति हुई।
डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने बताया कि पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (Polycystic ovary syndrome) की बीमारी में
अनियमित मासिक धर्म या मासिक धर्म का बिल्कुल न होना। चेहरे या शरीर या दोनों पर काफी बाल होना (अतिरोमता)।
बालों का झड़ना (एलोपेसिया),
त्वचा की स्थितियां जैसे फुंसी, मुंहासे सा या गहरे रंग के दाने होने के साथ ही तनाव और अधिक चिंता करने से अवसाद यानी डिप्रेशन की शिकायत के साथ ही वजन बढ़ने के लक्षण देखने को मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *