My City

बजाज की ऑटो रिकी की आज शानदार लॉचिंग

  • December 18, 2025
  • 0

-आधुनिक सुविधाओं से लैस है रिकी-अतिथि स्थानीय पार्षद ने किया उद्घाटन-कम्पनी के अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद-अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने किया अतिथि का स्वागत-भाजपा पार्षद ने थामी रिकी

बजाज की ऑटो रिकी की आज शानदार लॉचिंग


-आधुनिक सुविधाओं से लैस है रिकी
-अतिथि स्थानीय पार्षद ने किया उद्घाटन
-कम्पनी के अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
-अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने किया अतिथि का स्वागत
-भाजपा पार्षद ने थामी रिकी की कमान
-उद्घाटन बुकिंग पर मिला उपहार

Jagrat Times, कानपुर। देश-विदेश तक अपनी विश्वसीनयता के बल पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली बजाज कम्पनी ने आज दक्षिण के कर्रही में आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑटो रिकी की शानदार लॉचिंग करके तहलका मचा दिया। लॉचिंग के समय मुख्य अतिथि स्थानीय भाजपा पार्षद सहित बड़ी संख्या में कम्पनी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। अतिथि ने जैसे ही रिकी के चेहरे से घूंघट हटाया पूरा माहौल तालियों से गंूज उठा। उद्घाटन के उपरांत पार्षद ने रिकी की खूबियों को समझा।

अधिकारियों ने किया अतिथि का स्वागत
रिकी की लॉचिंग के मुख्य अतिथि भाजपा पाषर्द अपने निर्धारित समय पर शोरूम पहुंचे। यहां पर कम्पनी के सेल्स अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने अतिथि का सम्मान किया। इस दौरान अतिथि ने रिकी की खूबियों को समझा। इतना ही नहीं उन्हें कम्पनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि बजाज कम्पनी ने अपनी विश्वसनीयता की देश में अलग पहचान बनायी है। रिकी में कम्पनी ने जितनी भी आधुनिकता समाहित की है। यह बाजार में अलग पहचान बनेगी।

कम्पनी की सेल्स टीम रही सक्रिय
बजाज सेल्स मैनेजर देवेन्द्र सिंह ने बताया कि रिकी में चालक और यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। गाड़ी अधिक स्पेस है। बैटरी चार्जिग फास्ट है। एवरेज में कमाल का है। ऐसी अनेक सुविधाओं के कारण बाजार में इसकी अधिक धूम रहेगी।

फाइनेंस की विशेष सुविधा
श्री सिंह ने बताया कि खरीददार के लिए फाइनेंस सुविधा की शानदार व्यवस्था है। मात्र कुछ औपचारिकता और कम डाउन पेमेंट पर रिकी को कोई भी जरूरत मंद ले जा सकेगा। शोरूम में फाइनेंस टीम ग्राहकों की सुविधा के लिए मौजूद रहेगी।

खरीददारों ने देखी रिकी की खूबियां
उद्घाटन से पहले ही खरीददार शोरूम में आ गये। सभी ने सेल्स टीम के माध्यम से रिकी की खूबियों को समझा। इतना ही नहीं अपनी सभी जानकारियों को शेयर किया। सेल्स टीम ने चालकों को सभी जानकारी गंभीरता से दी और साथ ही लोन सुविधा से भी अवगत कराया।

रिकी का एवरेज बढ़ाया का लोकप्रियता
देवेन्द्र सिंह ने बताया कि रिकी को बनाने में इंजीनियरों ने विशेष ध्यान दिया है। इसका परिणाम है कि यह एकबार की चार्जिग में 149 किलीमीटर की यात्रा तय करेगा। इतना ही नहीं ब्रेक सिस्टम में बहुत आधुनिक है इस कारण स्पीड में भी ब्रेक लगाने में यह पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। सॉलिड सस्पेंशन होने के कारण इसके पलटने का खतरा भी लगभग शून्य हो गया है। सॉलिड पिकअप होने के कारण यह आसानी से चढ़ाई वाले स्थानों पर स्मूथली चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *