डॉ. रोशनी टाक के एंकरिंग की दुनिया है दीवानी
- December 7, 2025
- 0
-जिस भी इवेंट में डॉ. रोशनी टाक जाती हैं, उसमें चार चांद तो लग ही जाते हैं -जयपुर, राजस्थान के अलावा देशभर में उनकी खूबसूरती और योग्यता के
-जिस भी इवेंट में डॉ. रोशनी टाक जाती हैं, उसमें चार चांद तो लग ही जाते हैं -जयपुर, राजस्थान के अलावा देशभर में उनकी खूबसूरती और योग्यता के
-जिस भी इवेंट में डॉ. रोशनी टाक जाती हैं, उसमें चार चांद तो लग ही जाते हैं
-जयपुर, राजस्थान के अलावा देशभर में उनकी खूबसूरती और योग्यता के होते हैं चर्चे
-बेमिसाल अल्फाजों के साथ अद्भुत आवाज संग प्रस्तुति से हजारों फैन के दिलों में रहती हैं
जयपुर, Jagrat Times/ : कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी दमदार प्रस्तुति और मधुर आवाज से पूरी महफ़िल को लूट लेते हैं। यह हज़ारों नहीं लाखों के दिलों में बसते हैं। जी हां..यह सभी बातें हो रही हैं पिंक सिटी जयपुर राजस्थान की सुपर स्टार एंकर, एक्ट्रेस, मॉडल और ज्योतिषीय डॉ. रोशनी टाक की। राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां की कला और संस्कृति देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत चर्चित हैं। यहां के लोग काफी प्रतिभावान होते हैं। पिछले कई वर्षों से उनका नाम बहुत ही चर्चा में है। मल्टी टैलेंटेड डॉ. रोशनी टाक बेहद खूबसूरत और क्राइम पेट्रोल जैसे बहुत ही चर्चित सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

वर्तमान समय में वह प्रतिष्ठित सरकारी एवं निजी कार्यक्रमों में दमदार एंकरिंग से लोगों पर लगातार अपना प्रभाव जमा रही हैं। कुल मिलाकर जिस महफ़िल वो जाती हैं लोग उनके व्यक्तित्व और टैलेंट से बेहद प्रभावित होकर खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाते हैं। सबसे खास बात यह है कि प्रतिष्ठित ज्योतिषी होने के नाते वह आम जनता को महत्वपूर्ण सलाह और उपाय बताकर उनके जीवन में कष्टों को दूर कर खुशहाली लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विशेष बातचीत में डॉ. रोशनी टाक ने बताया कि मैं अपना काम पूरी ईमानदारी से करती हूं। मैं पैसों से ज्यादा परिवार और दोस्तों को तरजीह देती हूं क्योंकि वक्त अच्छा हो या बुरा परिवार और दोस्त ही हमेशा साथ देते हैं। और मेरे बच्चे ही मेरा जीवन संसार हैं।
