Health Sports

आइएचएफएफ एमेच्योर ओलंपिया में गोल्ड जीत बरनाली शर्मा ने जमाई धाक

  • December 6, 2025
  • 0

फिटनेस मॉडल कैटेगरी में रूस, अमेरिका और स्पेन के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच दमदार प्रदर्शन कर हासिल की उपलब्धि -लगातार शानदार अपनी उपलब्धियों और जीत का श्रेय परिवार

आइएचएफएफ एमेच्योर ओलंपिया में गोल्ड जीत बरनाली शर्मा ने जमाई धाक

फिटनेस मॉडल कैटेगरी में रूस, अमेरिका और स्पेन के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच दमदार प्रदर्शन कर हासिल की उपलब्धि

-लगातार शानदार अपनी उपलब्धियों और जीत का श्रेय परिवार के साथ ही कोच को भी दिया, जिन्होंने हमेशा मनोबल बढ़ाया

Jagrat Times, Kanpur/ कोई भी सफलता हासिल करना इतना आसान नहीं होता है लेकिन इरादे मजबूत हो तो कोई भी मंजिल आपसे दूर नहीं है। कुछ ऐसा ही करके दिखाया है बुलंद हौसलों वाली मशहूर फिटनेस मॉडल व जिम ट्रेनर बरनाली शर्मा ने। जैसा उनका नाम है वैसे ही उनमें ढेर सारी खूबियां है।
21 से 23 नवंबर तक मुंबई में आयोजित ( IHFF: International Health, Sports & Fitness Festival)
आइएचएफएफ एमेच्योर ओलंपिया में फिटनेस मॉडल कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी काबिलियत में चार चांद लगा दिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस प्रतिष्ठित और बड़ी चैंपियनशिप में स्पेन, अमेरिका, रूस, नेपाल के अलावा भारत से आसाम और केरल के खिलाड़ियों ने भी अपने हुनर और क्षमता का प्रदर्शन किया।

अपनी शानदार उपलब्धि पर बेहद प्रसन्न बरनाली शर्मा ने जीत का श्रेय अपने परिवार और कोच को दिया। जिन्होंने। हर वक्त कठिनाइयों का मुकाबला करते हुए आगे बढ़ने की महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने कहा कि मैं आज जो कुछ भी हूं, उसमें मेरे परिवार का अहम रोल है। गौरतलब है कि वूमेन लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित बरनाली का अर्थ होता है – रेनबो यानी इंद्रधनुष। जिस तरह से इंद्रधनुष में कई रंग होते हैं जो जीवन में खुशहाली के रंग भर देते हैं। उसी तरह से बरनाली ने भी अपने मल्टीपल टैलेंट से अपने घर परिवार, शहर और राज्य का नाम रौशन किया है। मूल रूप से आसाम की रहने वाली बरनाली वर्तमान समय में हरियाणा के सिरसा में रहती है, जहां पर उनके पति और वह खुद का अपना जिम चलाती है। जिम के माध्यम से वह युवाओं खासतौर पर लड़कियों को स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स और एक्सरसाइज की ट्रेनिंग देती हैं।

बरनाली की अन्य उपलब्धियां

1.विजय क्लासिक में ओवरआल चैंपियन।
2.आशीष क्लासिक में ओवरआल चैंपियन।
3.ओम क्लासिक में ओवरआल चैंपियन।
4.दो बार ओलंपिया और दो बार शेरू क्लासिक की फिटनेस कैटेगरी में चैंपियन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *