वैश्विक मंच पर चमका बहुमुखी प्रतिभा का धनी बाल कलाकार मुदित शर्मा
December 2, 2025
0
-वार्षिक समारोह में विद्यालय की निदेशक श्रीमती मनीषा कौशिक ने उन्हें “यंग प्रोडिजी अवार्ड” से सम्मानित किया प्रतिष्ठित ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड्स (GCPA) ने हाल ही में मुदित
-वार्षिक समारोह में विद्यालय की निदेशक श्रीमती मनीषा कौशिक ने उन्हें “यंग प्रोडिजी अवार्ड” से सम्मानित किया
प्रतिष्ठित ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड्स (GCPA) ने हाल ही में मुदित की सराहना की, जहाँ उनकी संपूर्ण कहानी व दो चित्र प्रकाशित किए गए
Jagrat Times, गुरुग्राम, हरियाणा / अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरते युवा प्रतिभा मुदित शर्मा ने अपनी अनोखी कला, रचनात्मकता और भाषाई कौशल से देश का नाम रोशन किया है। चित्रकला, अनोखे कटआउट्स तथा बचपन से ही स्वाभाविक फ़्रेंच उच्चारण (French Accent) में बोलने की क्षमता के कारण मुदित आज वैश्विक पहचान बना चुके हैं। प्रतिष्ठित ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड्स (GCPA) ने हाल ही में मुदित की सराहना की, जहाँ उनकी संपूर्ण कहानी और दो चित्र आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए हैं। उनकी उपलब्धियाँ आज गूगल पर भी व्यापक रूप से देखी जा सकती हैं, और कई लोग उनकी प्रतिभा से प्रेरित हो रहे हैं।
मुदित की उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए GAV सेक्टर 89 के वार्षिक समारोह में विद्यालय की निदेशक श्रीमती मनीषा कौशिक ने उन्हें “यंग प्रोडिजी अवार्ड” से सम्मानित किया। मुदित वर्तमान में GAV DLF फेज़–3 स्कूल के छात्र हैं, जहाँ विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमति आशा सिंह निरंतर उन्हें प्रोत्साहित करती हैं और उनके कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मुदित ने हाल ही में एक और उपलब्धि अपने नाम की है—वे इंटरनेशनल स्टार किड्स अवॉर्ड (ISKA) के लिए चयनित किए गए हैं। उनकी इस उपलब्धि के साथ ही उनके मार्गदर्शक और माता, डॉ. वसुधा, को भी ISKA द्वारा सराहना की गयी है।
डॉ. वसुधा ने विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमति आशा सिंह के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त की, जो मुदित की सफलता के पीछे एक मजबूत स्तंभ की तरह खड़ी हैं। अपनी रचनात्मकता, मेहनत और अंतरराष्ट्रीय पहचान के साथ, मुदित शर्मा आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं और आने वाले समय में देश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं।