My City National

भारत से सिडनी तक बनी गीता जयंती पर मानव श्रृंखला

  • December 1, 2025
  • 0

श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास कानपुर के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी के नेतृत्व में बनी श्रृंखला विदेशी धरती पर महासचिव ने गीता पर प्रकाश डाला

भारत से सिडनी तक बनी गीता जयंती पर मानव श्रृंखला

श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास कानपुर के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी के नेतृत्व में बनी श्रृंखला

विदेशी धरती पर महासचिव ने गीता पर प्रकाश डाला


 Jagrat Times, Kanpur/ गीता जयंती के उपलक्ष में पैरामेटा के जुबली पार्क मे विशाल गीता जयंती मानव श्रृंखला श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास कानपुर के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी के नेतृत्व में बनाई गई जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में ऑस्ट्रेलिया में निवास कर रहे भारतवासी शामिल हुए। मानव श्रृंखला के निर्माण में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले नागरिक, व्यापारी, समाजसेवी, धार्मिक जन महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे जिनमें  विशेष उत्साह देखा गया। 
   
राजेन्द्र अवस्थी ने लोगो को बताया कि गीता एक वैश्विक ग्रन्थ है जो किसी धर्म या जाती से सम्बन्ध न रख कर मानव व मानवता से जुड़ा हुआ है। इसमें मनुष्य की हर समस्या का समाधान है। इसका निरंतर अध्ययन मनुष्य को ईश्वर प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। न्यास का यही प्रयास है कि मनुष्य इसका नित और निरंतर स्वाध्याय करे जिससे उसके जीवन में भय, शोक, निराशा या अकर्मण्यता न आने पाए।
    मानव श्रृंखला में प्रमुख रूप से राम जी सोनी, सुरलक पटेल, रश्मिन, राहुल शुक्ला, श्रिया अवस्थी, विनोद खुराना,चितरंजन बक्शी, राजेन्द्र सिंह ,धारा सुरलक पटेल, दर्श सुरलक पटेल,श्रिया, इवान शुक्ला, क्रेषा शुक्ला, रेनू अवस्थी, रामावतार सोनी,श्रद्धा रामावतार सोनी,मीरा सोनी,रेवांश सोनी, रश्मि पाण्डेय, मितेश,नेहा,वामिक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *