गीता जयंती के अवसर केशव मधुबन सेवा समिति ने बनाई मानव श्रंखला
December 1, 2025
0
केशवमधुबन सेवा समिति एवम श्रीमद्भभागवद गीता वैदिक न्यास के संयुक्त तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम ईश्मर प्रेम आश्रम के बाहर हुआ बनीं श्रंखला Jagrat Times, Kanpur/ सोमवार मार्गशीर्ष शुक्ल
केशवमधुबन सेवा समिति एवम श्रीमद्भभागवद गीता वैदिक न्यास के संयुक्त तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
ईश्मर प्रेम आश्रम के बाहर हुआ बनीं श्रंखला
Jagrat Times, Kanpur/ सोमवार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी गीता जयंती के अवसर केशवमधुबन सेवा समिति एवम श्रीमद्भभागवद गीता वैदिक न्यास के संयुक्त तत्वावधान में विगत वर्षों की भाँति प्रातः 11:00 बजे ईश्वर प्रेम आश्रम केशव नगर कानपुर दक्षिण में विशाल मानव श्रंखला निर्माण के साथ गीता उद्घोष एवम श्लोकों का वाचन बड़े उत्साह के साथ किया गया इस अवसर समिति के सदस्यों के अलावा क्षेत्र के सभी सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक एवम राजनैतिक संगठनों के गणमान्य नागरिकों एवम छात्र छात्राओं ने पूर्व वर्षों की भांति, इस वर्ष भी कार्यक्रम को सफल एव भव्य बनाने में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीमद् भागवत गीता वैदिक न्यास कानपुर दक्षिण के महामंत्री पूर्व सैनिक फ्लाइंग ऑफिसर राधाकृष्ण त्रिपाठी ने अपने संबोधन में बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य गीता का प्रचार प्रसार कर युवाओं में जागरूकता पैदा करना, आत्मविश्वास पैदा करना, अपना काम बड़ी ईमानदारी से करना, श्रेष्ठ आचरण करना और अपने परिवार, समाज एवम राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष आचार्य पंडित श्री श्याम बिहारी शर्मा जी ने इंद्रियों और भावनाओं को नियंत्रित एव मन को शांत रखने के लिए योगाभ्यास, ध्यान और सचेतना पर विशेष ज़ोर देते कहा कि मन ही आपका शत्रु और मित्र है। इस अवसर भाजपा कानपुर दक्षिण के माननीय जिला अध्यक्ष श्री शिव राम सिंह जी, पूर्व जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री रामदेव शुक्ल जी, पूर्व ज़िलाध्यक्ष श्री कौशल किशोर दीक्षित जी, सैनिक प्रकोष्ठ से फ्लाइंग ऑफिसर अतुल मिश्रा जी , ओबराय पब्लिक स्कूल के छात्र एवं छात्रायें, प्रधानाचार्य आदरणीय सी पी तिवारी जी स्कूल के शिक्षक गण, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, जया त्रिपाठी, बी के बाजपेयी, चंद्र भूषण मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, प्रेमलता, पंकज अग्रवाल, किशोर सचान, अनूप कुमार, कफ़्तान सिंह, प्रमोद शुक्ला, ममता त्रिपाठी,राजेश्वरी दुबे,सीमा शुक्ला, वीरेंद्र दीक्षित, विनीता दीक्षित, जयंती बाजपेयी, आदि मौजूद रहे।