Sports

विजेता बास्केटबाल टीम में लाएबा अख्तर का दमदार प्रदर्शन

  • November 4, 2025
  • 0

Jagrat Times, कानपुर : हर क्षेत्र की तरह खेल में भी बेटियां अपना नाम रोशन कर रही हैं। खास बात यह है कि क्रिकेट के साथ-साथ बास्केटबाल में

विजेता बास्केटबाल टीम में लाएबा अख्तर का दमदार प्रदर्शन

Jagrat Times, कानपुर : हर क्षेत्र की तरह खेल में भी बेटियां अपना नाम रोशन कर रही हैं। खास बात यह है कि क्रिकेट के साथ-साथ बास्केटबाल में भी वह विशेष पहचान बनाने के लिए तत्पर हैं। इसी क्रम में कानपुर की छात्रा लाएबा अख्तर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 गर्ल्स वर्ग की बास्केटबाल स्पर्धा में अपनी टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। अभी हाल ही में सीआईएससीई द्वारा हडर्ड हाईस्कूल में आयोजित हुए जोनल लेवल स्पोर्ट्स एंड गेम्स -2025 में सेंट मैरी कॉन्वेंट हाई स्कूल की छात्रा और टीम कैप्टन लाएबा ने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अंक बनाए। रोमांचक जीत से बेहद प्रसन्न लाएबा ने बताया कि इस सफलता का श्रेय मैं अपनी मां कहकशा और कोच को देना चाहती हूं। उसने कहा कि मेरा करियर बनाने के लिए मां दिन और रात कड़ी मेहनत कर रहीं हैं। उनका एक ही सपना है कि मैं जीवन में एक मुकाम हासिल कर नाम रोशन कर सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *