National

‘यादों की रियासत’ ग़ज़ल संग्रह के लिए डॉ. अंजना सिंह को मिला नेपाल ऑथर्स अवॉर्ड

  • November 1, 2025
  • 0

काठमांडू में डॉ. अंजना सिंह सेंगर को मिला अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान Jagrat Times, काठमांडू (नेपाल)। वर्ल्ड ऑथर्स डे के अवसर पर नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित नेपाल

‘यादों की रियासत’ ग़ज़ल संग्रह के लिए डॉ. अंजना सिंह को मिला नेपाल ऑथर्स अवॉर्ड

काठमांडू में डॉ. अंजना सिंह सेंगर को मिला अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान

Jagrat Times, काठमांडू (नेपाल)। वर्ल्ड ऑथर्स डे के अवसर पर नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित नेपाल ऑथर्स अवॉर्ड समारोह में भारत की प्रख्यात साहित्यकार डॉ. अंजना सिंह सेंगर को उनके नवीन ग़ज़ल संग्रह ‘यादों की रियासत’ के लिए नेपाल ऑथर्स अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें आउटस्टैंडिंग वुमन इन लिटरेचर ऑथर अवॉर्ड श्रेणी में प्रदान किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन इनफिनिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया था, जिसमें भारत और नेपाल के रचनाकारों को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

डॉ. सेंगर को यह सम्मान नेपाल के पूर्व चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ गौरव शमशेर जंगबहादुर राणा और त्रिभुवन विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं नेपाली मिलिट्री अकादमी के डीन डॉ. जीतेन्द्र ध्वज खांण ने प्रदान किया।

गौरतलब है कि डॉ. अंजना सिंह सेंगर के इसी ग़ज़ल संग्रह ‘यादों की रियासत’ का लोकार्पण कुछ माह पूर्व मॉरीशस के राष्ट्रपति द्वारा विश्व हिंदी सचिवालय में किया गया था।
डॉ. सेंगर अब तक आठ पुस्तकों का लेखन कर चुकी हैं और देश-विदेश में कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *