My City

धूमधाम से मनाया आंवला नवमी उत्सव

  • October 31, 2025
  • 0

क्षेत्रीय महिलाओं ने एकत्र होकर आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन प्रसाद बनाया Jagrat Times, Kanpur/ आज रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका केशव नगर में केशव मधुवन सेवा

धूमधाम से मनाया आंवला नवमी उत्सव

क्षेत्रीय महिलाओं ने एकत्र होकर आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन प्रसाद बनाया
Jagrat Times, Kanpur/ आज रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका केशव नगर में केशव मधुवन सेवा समिति की महिला सदस्यों द्वारा आंवला नवमी उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी क्षेत्रीय महिलाओं ने एकत्र होकर आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन प्रसाद बनाया और भगवान को भोग लगा कर सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
महिलाओं आज पूरे दिन भोजन की व्यवस्था के साथ ढोलक, मजीरा, झांझ की थाप पर भजन, कीर्तन, नृत्य के साथ आंवले की पूजा कर मानव जीवन में वनस्पति की उपयोगिता व भारतीय त्योहारों एवं परंपराओं के प्रति आस्था प्रदर्शित कर आने वाली पीढ़ियों के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत किया।
समिति द्वारा सामाजिक सौहार्द, एवं एकता, वृक्षों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण आदि से संबंधित आयोजन पिछले पंद्रह वर्षों से किए जा रहे है और आज का आयोजन उसी कड़ी में से एक है। आज के आयोजन में प्रमुखरूप से राजेश्वरी दुबे, बेबी शुक्ला, सीमा शुक्ला, प्रेमलता सिंह, मोहानी बाजपेई, पूनम कुमार, जया त्रिपाठी, जयंती बाजपेई ,विजय लक्ष्मी, मुन्नी अवस्थी, रेखा गुप्ता, मीरा त्रिपाठी, ऊषा वर्मा, आशा, आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *