Education My City

टीएससीटी जीवनदान योजना के तहत 28 शिक्षकों को मिला जीवन सहारा

  • October 18, 2025
  • 0

— तेईस लाख की सहायता राशि वितरित।–गंभीर रूप से बीमार शिक्षिका डॉ. मोनिका सहाय को मिली ₹1.50 लाख की मदद Jagrat Times, Kanpur/ टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी)

टीएससीटी जीवनदान योजना के तहत 28 शिक्षकों को मिला जीवन सहारा

— तेईस लाख की सहायता राशि वितरित।
गंभीर रूप से बीमार शिक्षिका डॉ. मोनिका सहाय को मिली ₹1.50 लाख की मदद

Jagrat Times, Kanpur/ टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) की परोपकार और सेवा भावना की श्रृंखला में एक और सराहनीय कदम उठाया गया है। टीम की जीवनदान योजना के अंतर्गत इस माह उत्तर प्रदेश के 28 शिक्षकों को गंभीर बीमारी के इलाज हेतु ₹23 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

जिला संयोजक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि एस.एन. सेन बालिका महाविद्यालय, कानपुर नगर की शिक्षिका डॉ. मोनिका सहाय (किडनी ट्रांसप्लांट हेतु) को ₹1,50,000 की सहायता राशि टीएससीटी जीवनदान योजना के तहत प्रदान की गई। यह राशि टीएससीटी अध्यक्ष विवेकानंद आर्य, महामंत्री सुधेश पांडे और कोषाध्यक्ष संजीव रजक द्वारा उनकी बेटी के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। मंडल संयोजक जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस माह कुल 28 शिक्षकों को सहायता राशि सीधे उनके खातों में ऑनलाइन हस्तांतरित की गई है। जिला मीडिया प्रभारी अनूप कुमार यादव ने बताया कि टीएससीटी जीवनदान योजना के अंतर्गत, यदि किसी सदस्य के इलाज पर रुपए दो लाख से अधिक का खर्च आता है, तो संस्था द्वारा सहयोग राशि उपलब्ध कराई जाती है ताकि शिक्षक समुदाय को आर्थिक संकट में राहत मिल सके। टीएससीटी के जिला पदाधिकारियों ( सह संयोजकों )आलोक कुमार, प्रत्यूष मिश्र, अनुभव अग्रवाल, बृजेंद्र पांडे, विजय कुमार,संगीता कटियार,अंजू गुप्ता,राम कृपाल,शशिकांत, धर्मेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र सिंह आदि ने संस्था की इस नई पहल के लिए खुशी जाहिर की। टीएससीटी की यह पहल शिक्षक समाज में मानवता, सहयोग और एकजुटता की मिसाल बनती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *