बेहद खूबसूरत मल्टीटैलेंटेड डॉ रोशनी टाक ईएमसीईई बेस्ट एंकर अवार्ड से सम्मानित
- October 15, 2025
- 0
-एक मशहूर मॉडल, एक्ट्रेस, एंकर और ज्योतिषी डॉ रोशनी टाक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बच्चों को दिया -अपनी सभी अद्भुत उपलब्धियों का श्रेय अपने बच्चों को
-एक मशहूर मॉडल, एक्ट्रेस, एंकर और ज्योतिषी डॉ रोशनी टाक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बच्चों को दिया -अपनी सभी अद्भुत उपलब्धियों का श्रेय अपने बच्चों को
-एक मशहूर मॉडल, एक्ट्रेस, एंकर और ज्योतिषी डॉ रोशनी टाक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बच्चों को दिया
-अपनी सभी अद्भुत उपलब्धियों का श्रेय अपने बच्चों को देते हुए कहा, मेरे बच्चे ही मेरे प्रेरणास्रोत और जीवन संसार
अखिलेश मिश्रा, जयपुर : कुछ लोग जीवनभर एक ही काम करते रहते हैं पर कुछ लोग अपने मल्टी टैलेंट से हर क्षेत्र में महारथ हासिल कर अपनी विशेष पहचान बना लेते हैं। कुछ ऐसा ही करके दिखाया है गुलाबी शहर जयपुर, राजस्थान की मशहूर मॉडल, एक्ट्रेस, एंकर और ज्योतिषी डॉ रोशनी टाक ने। लगातार नए आयाम लिखने वाली डॉ रोशनी टाक को अपनी दमदार एंकरिंग के लिए उनको बेस्ट ईएमसीईई का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां की कला और संस्कृति देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत चर्चित हैं। यहां के लोग काफी प्रतिभावान होते हैं। इन दिनों एक नाम बहुत ही चर्चा में है और वह नाम है डॉ. रोशनी टाक।

गौरतलब है कि बेहद खूबसूरत और मल्टीटैलेंटेड रोशनी क्राइम पेट्रोल जैसे बहुत ही चर्चित सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वर्तमान समय में वह प्रतिष्ठित सरकारी एवं निजी कार्यक्रमों में दमदार एंकरिंग से लोगों पर लगातार अपना प्रभाव जमा रही हैं। कुल मिलाकर जिस महफ़िल वो जाती हैं लोग उनके व्यक्तित्व और टैलेंट से बेहद प्रभावित होकर खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाते हैं। सबसे खास बात यह है कि प्रतिष्ठित ज्योतिषी होने के नाते वह आम जनता को महत्वपूर्ण सलाह और उपाय बताकर उनके जीवन में कष्टों को दूर कर खुशहाली लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विशेष बातचीत में डॉ. रोशनी टाक ने बताया कि मैं अपना काम पूरी ईमानदारी से करती हूं। मैं पैसों से ज्यादा परिवार और दोस्तों को तरजीह देती हूं क्योंकि वक्त अच्छा हो या बुरा परिवार और दोस्त ही हमेशा साथ देते हैं। और मेरे बच्चे ही मेरा जीवन संसार हैं। अपनी सभी अद्भुत उपलब्धियों का श्रेय अपने बच्चों को देते हुए कहा कि मेरे बच्चे ही मेरे प्रेरणास्रोत और जीने का आधार हैं।
